एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें? ये जान लिया तो कभी नहीं होगी नेटवर्क की समस्या

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी अपने लिए एक नई सिम लेने का सोच रहे हैं, या छह रहें, कि किसी अन्य कंपनी में मौजूदा सिम को पोर्ट करवा लें, तो आपको कैसे पता चलेगा? कि उस सिम का नेटवर्क कवरेज आपके एरिया में अच्छा होगा। दरअसल ये पता करना काफी आसान है, क्योंकि TRAI द्वारा दिए गए निर्देश के बाद 1 अक्टूबर, 2024 से नया नियम लागू कर दिया गया है, जिसके बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क की उपलब्धता की जानकारी Geospatial कवरेज मैप के माध्यम से बताना होगी, ताकि यूजर्स के लिए ये पारदर्शी हो। आगे जानते हैं, एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?

ये पढ़ें: बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए, इन तरीकों से फ्री में बनाएं ghibli style फोटोज़, जो इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

Airtel में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?

Airtel में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?
  • इसके लिए सबसे पहले Airtel की कवरेज एरिया वाली ऑफिशियल लिंक पर जाएं।
  • यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे, पहला “Current Location” और दूसरा “Other Location”
  • इनमें से आप कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि दूसरा ऑप्शन चुनने में आपको सर्च बॉक्स में अपनी लोकेशन डालना होगी।
  • इसके बाद “Coverage” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर मैप में अलग अलग कलर में 2g, 4g, और 5g का नेटवर्क कवरेज दिखेगा।

Jio में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?

Jio में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?
  • इसमें भी नेटवर्क कवरेज का पता करने के लिए ऑफिशल लिंक पर जाना होगा।
  • यहां पर सर्च बॉक्स में अपनी लोकेशन सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • लोकेशन डालने पर मैप में कलर के माध्यम से बताया जाएगा, कि 5G कवरेज या 4G कवरेज कैसा है।
  • इसके अतिरिक्त मैप के नीचे सिग्नल पॉवर भी देखने को मिलेगी।

VI में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?

VI में एरिया नेटवर्क कवरेज कैसे पता करें?
  • इसके लिए आपको nperf की आधिकारिक लिंक पर जाना होगा।
  • यहां “Carrier” वाले ऑप्शन में VI को सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने एरिया की लोकेशन को शेयर करें।
  • लोकेशन सिलेक्ट करने के बाद मैप में आपको उस एरिया का नेटवर्क कवरेज दिख जाएगा।

निष्कर्ष

टेलीकॉम नेटवर्क के एरिया कवरेज पता करने के ये आसान तरीके हैं, हालांकि इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है, लेकिन इससे नेटवर्क कवरेज का अनुमान लग जाता है। यदि किसी भी कंपनी की आधिकारिक लिंक काम नहीं करे, तो आप nperf की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क कवरेज को चेक कर सकते हैं।

ये पढ़ें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp कॉल कैसे करें? बार बार नंबर सेव डिलीट करने से छुटकारा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.