6GB रैम और दो मुख्य कैमरों वाला Honor 8 Pro हुआ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे की सहायक कम्पनी Honor ने आधिकारिक तौर पर भारत में Honor 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। पिछले वर्ष के ऑनर 8 का यह उत्तराधिकारी एक बेहतरीन हार्डवेयर के साथ बाजार में आया है। हालांकि इससे पहले इसकी वैश्विक लॉन्चिंग यूरोप में हो चुकी थी, साथ ही चीन में यह ऑनर V9 के रूप में लॉन्च किया गया है, फिर भी ऑनर 8 प्रो की भारत में लॉन्चिंग को लेकर विशेष उत्साह देखा गया था। (Read in English)

ऑनर 8 और इसके उत्तराधिकारी के बीच एकमात्र ऐसी चीज है जो समान है और वह है दोनों में 12MP + 12MP के कैमरा सेटअप। जिनमें से एक RGB सेंसर है, तो दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। इसके कैमरे में प्रयोग किया गया सॉफ्टवेयर काफी शानदार है, जो दोनों सेंसर द्वारा कैप्चर की गयी तस्वीरों को ठीक विवरण के साथ एक तस्वीर में ढाल कर प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें: Honor 8 pro या OnePlus 5 : कौन है बेहतर?

इस वर्ष, ऑनर ने ग्लास बैक डिज़ाइन की बजाय, बेहतर ग्रिप के लिए गोल कोनों के साथ एक मैट एल्यूमीनियम फिनिश का प्रयोग किया है। फोन में 1440 x 2560 पिक्सल रिजोल्यूशन और 515ppi डेंसिटी वाली 5.7 इंच की क्वाड HD LTPS LCD डिस्प्ले दी गयी है।

6GB रैम के साथ यह फोन Huawei के स्व-विकसित किरिन 960 ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जो कि अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त से अधिक होनी चाहिए। फिर भी, अगर आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो दूसरे सिम स्लॉट में 128GB तक का मेमोरी कार्ड प्रयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा पढ़ें: ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Asus ZenFone 4 max हुआ लॉन्च

ऑनर 8 प्रो कंपनी की नई EMUI 5.1 कस्टम UI पर चलता है जो कि एंड्रॉइड 7.0 नोगाट पर आधारित है। इसके अलावा फोन में फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गयी है।

ऑनर 8 प्रो का भारत में मूल्य और उपलब्धता

ऑनर 8 प्रो 13 जुलाई से अमेज़ॅन इंडिया पर उपलब्ध होगा। यह नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक रंगों में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा ऑनर प्रो का भारत में मूल्य 29,999 रूपये है, जिसे अमेज़ॅन प्राइम ग्राहक 10 जुलाई को प्राइम डे सेल के दौरान भी खरीद सकते हैं। प्राइम डे पर, आप HDFC कार्ड्स का उपयोग करके 15 प्रतिशत छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स

Model Huawei Honor 8 Pro
Display 5.7-Inch, QHD, IPS LCD
Processor 2.4GHz Octa-Core Kirin 960 Processor
RAM 6GB
Internal Storage 128GB, expandable up to 128GB
Software Android Nougat-based EMUI 5.1
Primary Camera 12MP (RGB) + 12MP (telephoto) rear camera, f/2.2 aperture, laser autofocus, dual-LED flash, 4K video recording
Secondary Camera 8MP selfie camera, f/2.0 aperture, 1080p video recording
Dimensions and Weight 157 x 77.5 x 6.97mm and 184Grams
Battery 4,000mAh
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 4.2, GPS, USB OTG, 3.5mm, Hybrid SIM, NFC, USB Type-C, Infrared, GLONASS
Price Rs. 29,999/-

 

यह भी पढ़ें: Honor 8 vs Honor 8 pro: क्या है नया?

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageHuawei P30 और P30 Pro हुए Kirin 980 चिपसेट और ट्रिपल 40MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लांच

हुवावे ने आज अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 और P30 Pro को पेरिस शहर में एक इवेंट के तहत लॉन्च कर दिया है। यह P20 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किये गये है। दोनों ही फोन Huawei के लेटेस्ट चिपसेट और अभी तक के बेस्ट कैमरा स्कोर के साथ पेश किये …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.