Honor 10 होगा 15 मई को इंडिया में लांच; फ्लिप्कार्ट पेज से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने पहले यह ऐलान किया था कि हॉनर 10 फोन को भारत में मई महीने के अंत तक पेश किया जाएगा। अब Flipkart ने जानकारी दी है कि हॉनर 10 स्मार्टफोन को उसकी वेबसाइट और एप्प पर 15 मई से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में Honor 10 की कीमत और लॉन्च ऑफर का खुलासा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।

इमेज क्रेडिट : फ्लिप्कार्ट

Flipkart पर Honor 10 के लिए ‘Notifiy Me’ पेज उपलब्ध हो गया है। जिसपर ग्लोबल लांच 15, मई को लिखा हुआ है। Honor 15 मई को लन्दन में एक इवेंट का आयोजन कर रही है जिसमे फोन को पेश किया जायेगा।

Honor 10 के फीचर

Honor 10 में 5.84-इंच की FHD+ (19:9) डिस्प्ले दी गयी है जिसमे Notch के साथ-साथ नीचे की तरफ पतला बेज़ेल भी दिया गया है। Notch में आपको हमेशा की तरह सेल्फी कैमरा और जरूरती सेंसर दिए गये है।आन्तरिक रूप से फोन में ओक्टा-कोर HiSilicon Kirin 970 चिपसेट दिया गया है जो 10nm प्रोसेस द्वारा निर्मित है। चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI 2.0 पोवेरेड कैमरा सेटअप। यह टेक्नोलॉजी कैमरा सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर सेल्फी कैमरे से बेहतर पोर्ट्रेट फोटो लेने में मदद करता है, इमेज गैलरी में फेस डिटेक्शन को बेहतर करता है और बेहतर सेल्फ टाइमर प्रदान करता है। Honor 10 में 16MP + 24MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो f/1.8 अपर्चर लेंस और LED फ़्लैश के आता है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ 24MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा AI- टेक्नोलॉजी आपके आउटपुट को भी बेहतर बनाने में सक्षम है।

यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.1 पर रन करते हुए एक फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3400mAh की बैटरी के साथ मिलेगी। Honor 10 के कनेक्टिविटी फीचर में 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.6×71.2×7.7mm और वज़न 153 ग्राम है।

Honor 10 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी द्वारा Honor 10 को 15 मई को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा रहा है। भारत में  Honor 10 करीब 35,000 रुपये में बेचा जाएगा जिससे इसकी सीधी टक्कर OnePlus 6 से होगी जो लांच ही लांच होने वाला है।

Honor 10 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Honor 10
डिस्प्ले 5.84-इंच  (18:9), FHD+ (2240 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर ओक्टा-कोर HiSilicon Kirin 970 चिपसेट
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ आधारित EMUI 8.1
प्राइमरी कैमरा 16MP+24MP, f/1.8 LED flash, PDAF, डेप्थ फोकस, CAF
सेकंड्री कैमरा 24MP, LED फ़्लैश
बैटरी 3400mmAh, फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
कीमत  अभी घोषित नहीं

 

Asus ZenFone Live L1 हुआ Android Go OS के साथ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageHonor X10 होगा 20 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

काफी समय से Huawei के सब-ब्रांड Honor के अपकमिंग X10 फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। संभावना है कि स्मार्टफोन Honor 9X का अपग्रेड मॉडल होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इन लीक खबरों के बीच अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपनी घरेलू मार्केट चीन में 20 मई …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

Discuss

Be the first to leave a comment.