25 OTT Apps पर चला सरकार का डंडा: जानें ULLU और ALTBalaji जैसे प्लेटफॉर्म क्यों हुए बैन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब इंटरनेट की दुनिया में मनोरंजन के नाम पर हदें पार होने लगीं, तब भारतीय सरकार को कड़ा कदम उठाना पड़ा। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए ULLU, ALTBalaji, Desiflix, Big Shots App जैसी 25 से ज़्यादा OTT ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया है। इसका कारण है, इन पर दिखाया जाने वाला अश्लील कंटेंट (obscene content), ALTBalaji जैसी ऐप जो अधिकतर adult web series दिखाती है। इसी तरह इन 25 ऐप्स पर vulgar videos दिखाने का आरोप है। ये OTT apps ban करने का कदम देश में OTT रेगुलेशन और डिजिटल एथिक्स को लेकर चल रही सख्ती का हिस्सा है।

ये पढ़ें: अब बदल गई है ITR filing last date, जानें कौन सी कैटेगरी के लिए क्या है डेडलाइन

OTT apps ban – सरकार ने खींच दी डिजिटल कंटेंट की लक्ष्मण रेखा

इस बैन के पीछे सरकार का इरादा साफ है कि इंटरनेट पर फैल रहे गैरकानूनी कंटेंट को और महिलाओं को अनुचित तरह से दिखाने वाले शोज़ पर रोक लगाई जाए। हाल ही में ULLU के एक वेब सीरीज़ क्लिप (House Arrest) ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था, जिस पर NCW और राजनेताओं ने आपत्ति जताई थी। इससे पहले अप्रैल में Supreme Court ने भी केंद्र को नोटिस भेजा था कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कंट्रोल ज़रूरी है। सरकार ने Information Technology Act 2000 और IT Rules 2021 के तहत कार्रवाई की है, जिससे ये ऐप्स अब Indian ISPs के ज़रिए एक्सेस नहीं की जा सकेंगी।

ये पढ़ें: क्या Mohit Suri ने ‘Saiyaara’ चुराई है? इंटरनेट पर मचा बवाल, जानें क्या है सच

मेरी नज़र में ये फैसला देर से लेकिन सही दिशा में लिया गया कदम है। Freedom of expression ज़रूरी है, लेकिन उसकी आड़ में soft porn content या अश्लीलता परोसना ठीक नहीं। हम सब इंटरनेट पर खुले कंटेंट के दौर में जी रहे हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सारी सीमाएं मिटा दी जाएं, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए। सरकार की ये कार्रवाई एक चेतावनी है कि डिजिटल आज़ादी के साथ ज़िम्मेदारी भी ज़रूरी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.