Google Pixel 9a आज होगा लॉन्च; भारत में ये हो सकती हैं कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 9a की खबरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन आज, 19 मार्च को ये किफायती Pixel फोन लॉन्च होने जा रहा है। इस पर कंपनी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन ढेरों लीक ये बताती है कि ये फोन 19 मार्च, 2025 को ही लॉन्च होगा। हाल ही में इस फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो और फोटो भी काफी लीक हुए हैं, जिससे फोन का डिज़ाइन पूरी तरह से सामने आ चुका है और इसके सबहि फीचर भी लगभग लीक में सामने आ चुके हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3a रिव्यु: क्या नए अपग्रेड्स के साथ ये है सबसे बेहतर मिड-रेंज फोन ?

हमें इस सारी जानकारी सुननी चाहिए, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी कुछ घंटे और हमें आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना होगा। हालांकि, कई लीक काफी सटीक हैं, जिनके सही होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इन्हीं विश्वसनीय लीक्स के आधार पर इस फोन की अब तक जो जानकारी सामने आयी है, उसे आप यहां देख सकते हैं।

Google Pixel 9a flushed camera sensor
via Sahil Karoul/YouTube

Pixel 9a कब होगा लॉन्च ?

Pixel 9a के आज (19 मार्च) ही लॉन्च होने के आसार हैं और सभी सूत्रों का कहना है कि इसकी सेल भी 26 मार्च से शुरू हो जाएगी। यहां तक कि इस फोन के सभी स्टोरेज मॉडल और उनकी कीमतें भी सामने आ गयी हैं।

इस फोन का 128GB स्टोरेज मॉडल लगभग $499 (लगभग 43,000 रुपए) की कीमत पर, 256GB मॉडल भी $599 (लगभग 52,000 रुपए) की कीमत पर आ सकता है। हालांकि भारत में इनकी कीमत 52,999 और 64,000 रुपए हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung के सबसे पतले फोन की ये होगी कीमत, टाइटेनियम बॉडी के साथ होगा लॉन्च

Pixel 9a स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Pixel 9a
Pixel 9a

Pixel 9a के लगभग सभी फीचर विभिन्न लीकों में सामने आ चुके हैं और इनके आधार पर इसमें Pixel 8a के ऊपर कुछ अपग्रेड मिलेंगे। Pixel 9a का डिज़ाइन भी इस बार थोड़ा अलग है, ख़ासतौर से कैमरा मॉड्यूल। इस बार कैमरा बम्प काफी कम है और फोन फ्लैट डिज़ाइन के साथ आ सकता है, जिसके साथ इसकी सादगी बढ़ जाएगी और ये और प्रीमियम लगेगा। लीक हुई अनबॉक्सिंग वीडियो के अनुसार Pixel 9a में 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिल सकती है।

इसका डिज़ाइन काफी हद तक Pixel 9 और 9 Pro से ही प्रेरित है, जिस पर साइडों में ऐन्टेना लाइन हैं, जो साफ साफ दिखती हैं। इसके अलावा Pixel 9 और 9 Pro की ही तरह इसमें भी Google का Tensor G4 चिपसेट होगा, जिसके साथ 8GB तक की LPDDR5X रैम भी होगी। इसके अलावा इसमें Google की Titan M2 चिप भी मौजूद होगी।

इसके अलावा इस फोन में 48 MP प्राइमरी कैमरा और 13 MP अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलने के आसार हैं। फोन में 5100mAh की बैटरी आ सकती है, जो Pixel 8a की बैटरी से काफी बड़ी है। हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग में सुधार की उम्मीद नहीं है, वो इस बार भी 23W ही होगी। इसके अलावा ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो बताता है कि ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

ये पढ़ें: Jio unlimited cricket offer: Jio ने क्रिकेट फैंस के लिए निकला स्पेशल ऑफर, केवल 31 मार्च तक सीमित

ये फोन चार रंगों में उपलब्ध होने की सम्भावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products