Google ने Android 12 में की नए फ़ीचर की घोषणा – Game Dashboard, डाउनलोड होने से पहले ही खेल सकेंगे गेम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google पिछले काफी समय से अपने नए एंड्राइड- Android 12 की बीता टेस्टिंग कर रहा है। हमने इसके कई नए फ़ीचर भी अब तक देखें हैं जो काफी महत्वपूर्ण भी हैं। इन्हीं फीचरों में से एक है गेमिंग डैशबोर्ड (Game Dashboard) जिसके बारे में आप पहले भी सुन चुके होंगे। लेकिन अब Google ने खुद Games Developer Summit के दौरान Android 12 में इस फ़ीचर की पुष्टि की है और इसके बारे में कुछ ख़ास जानकारी भी साझा की है, जिसे आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।

Google ने Games Developer Summit के दौरान, Game Dashboard फ़ीचर को प्रदर्शित किया। ये खिलाड़ियों को गेम के दौरान भी गेम को ऑप्टिमाइज़ करने देता है ताकि फ़ोन की बैटरी लाइफ बढ़ सके। इसमें आप FPS (फ्रेम पर सेकंड) को सीमित करके बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं या फिर FPS को ज्यादा करके और ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करके गेमिंग के दौरान परफॉरमेंस को सुधार सकते हैं। साथ ही इस फ़ीचर के आने के बाद आप गेमिंग सेशन के बीच में भी अतिरिक्त फ़ीचरों का इस्तेमाल कर सकेंगे जैसे कि Do not Disturb मोड, स्क्रीन शॉट लेना या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना, ब्राइटनेस कम या ज्यादा करना, यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग इत्यादि।

android 12 का नया फ़ीचर Game Dashboard

Android 12 के इस नए फ़ीचर Game Dashboard के लिए कंपनी को और अधिक डेवलपर सपोर्ट की ज़रुरत पड़ेगी जिसके लिए इन्होंने Samsung से हाथ मिलाया है।

Google ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक Android 12 का Game Dashboard फ़ीचर केवल कुछ चुनिंदा डिवाइसों पर उपलब्ध होगा। बाकी डिवाइसों में ये फ़ीचर 2022 तक OTA अपडेट द्वारा आ जायेगा।

इसी के साथ Google के फ़ीचर नए एंड्राइड में जोड़ा है जिसे “Play As you Download” नाम दिया गया है। इस फ़ीचर के साथ आप Play Store पर उपलब्ध ऑनलाइन गेम को डाउनलोड होने से पहले ही इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि वो आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो चुका हो। जो भी ऑनलाइन गेम इस फ़ीचर को सपोर्ट करता है, उसमें ‘Install’ बटन के साइड पर एक लाइटिंग का चिन्ह नज़र आएगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImagePUBG New State vs BGMI Comparison: समझें दोनों लोकप्रिय गेम के बीच का अंतर

PUBG Mobile जिस समय भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ, उसी समय सरकार द्वारा इस चीनी गेम को बैन कर दिया गया। लेकिन हाल ही में गेम निर्माता Krafton ने भारत में BGMI (Battlegrounds Mobile India) को लॉन्च करके भारतीय उपयोगकर्ताओं को फिर काफी खुश कर दिया। BGMI काफी हद तक ग्राफ़िक्स और खेलने के …

Imageसाल 2018 के सबसे बेहतरीन RPG गेम्स आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

स्मार्टफोन और टेबलेट आज के समय में हाई-एंड गेम के प्रति लोगो की रूचि को देखते हुए काफी हद्द तक गेमिंग सेंट्रिक होते हुए आपको एक अलग एक्सपीरियंस देने की पूरी कोशिश करते है। इसी क्रम में RPG गेम जिनको -“Role Playng Game” के रूप में जाना जाता है, आपको एक अलग अनुभव देते है …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.