चीनी फ़ोन मैन्युफैक्चरर Gionee ने अपने 2 नए स्मार्टफोन Gionee F2015 और S11 Lite को इंडिया में लांच कर दिया गया। ये वही स्मार्टफोन है जो Gionee द्वारा पिछले नवम्बर को ग्लोबली लांच किये गये थे। इसलिए फोन के स्पेसिफिकेशन आज के समय के हिसाब से थोडा पीछे रह जाते है। (Read in English)
यह भी पढ़िए: OnePlus 5T का 5 महीने इस्तेमाल के बाद विस्तृत रिव्यु
Gionee S11 Lite और Gionee F205 के फीचर
Gionee S11 Lite और F205 में 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। S11 Lite में 5.70 -इंच HD+ डिस्प्ले तथा F205 में 4.5-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गयी है। दोनों ही डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ आती है। Gionee ने दोनों ही डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकग्निशन भी दिया है।
आंतरिक रूप से, Gionee S11 Lite में स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है जिसको 128GB तक बढाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए, 13MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप तथा 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह फोन एंड्राइड 7.1.1 नोगत और 3030mAh की बैटरी द्वारा संचारित है।
दूसरी ओर Gionee F205 में प्रोसेसर के रूप में क्वैड-कोर MT6739 चिपसेट के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दिया गया है जिसको 256GB माइक्रोSD से बढाया गया है। फ़ोन में सामने की तरफ 5MP का फ्रंट सेल्फी सेंसर तथा रियर साइड में 8MP का कैमेरा सेंसर दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 7.1.1 नोगट और 2,670mAh बैटरी से संचारित होती है।
इसके अलावा यहाँ पर प्राइवेट स्पेस और फेक प्राइवेट स्पेस फीचर दिया गया है जिसके द्वारा यूजर कांटेक्ट को ब्लाक, मेसेज और अन्य पर्सनल इनफार्मेशन को छुपा सकता है।
Gionee F205 और S11 Lite की कीमत और उपलब्धता
Gionee ने इन दोनों फ़ोनों को बजट और मिड-रेंज वर्ग में पेश किया है जो ज्यादा पावरफुल Asus Zenfone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5-सीरीज से सीधा मुकाबला करेंगे। Gionee S11 Lite की कीमत 13,999 रुपए तथा Gionee F205 की कीमत 8,999 रुपए रखी गयी है। यह दोनों ही डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर अलग-अलग कलर विकल्पों में उपलब्ध होंगी।
Gionee S11 Lite और Gionee F205 के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Gionee S11 Lite | Gionee F205 |
डिस्प्ले | 5.7-इंच (18:9), FHD+ (1440 x 720 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास | 5.45-इंच (1440 x 720 pixels) HD+ 2.5D कर्वड ग्लास IPS डिस्प्ले |
प्रोसेसर | 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430, Adreno 505 GPU | 1.5GHzक्वैड-कोर MT6739 चिपसेट, PowerVR Rogue GE8100 GPU |
रैम | 4GB | 2GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है | 16GB, 256GB तक बढ़ाई जा सकती है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 7.1.1 (नोगत) आधारित Amigo OS | एंड्राइड 7.1.1 (नोगत) आधारित Amigo OS |
प्राइमरी कैमरा | 13MP रियर कैमरा, ड्यूल टोन LED फ़्लैश, 2MP सेकेंडरी सेंसर | 8MP रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ |
सेकेंडरी कैमरा | 16MP (S11 Lite) / 8MP (F6) | 5MP |
बैटरी | 3030mAh | 2670mAh |
माप | 1153.75×72.6×7.85mm; वजन: 141g | – |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, | ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, |
कीमत | 13,999 रुपए | 8,999 रुपए |
Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ