Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 का इंतज़ार काफी बेसब्री से हो रहा है। कंपनी इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को अगले महीने यानि जुलाई के अंत में Galaxy Unpacked event में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस इवेंट में केवल यही फोल्डेबल नहीं बल्कि Samsung के और भी प्रीमियम डिवाइस नज़र आएंगे। इसी से सम्बंधित आज एक प्रमोशनल पोस्टर लीक हुआ है, जिसमें Galaxy Watch 6 सीरीज़, Galaxy Buds 3 और Galaxy Tab S9 टैबलेट सीरीज़ की भी झलक दिखाई देती है। ये पोस्टर एक प्रचलित टिपस्टर द्वारा सामने आया है।
टिपस्टर Evan Blass (@evleaks) ने एप ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी किया था, जिसमें सैमसंग के प्रमोशनल पोस्टर भी शेयर किये गए और इनमें ये सभी डिवाइस नज़र आ रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद इसे हटा दिया गया और बाद में एक अन्य ट्विटर यूज़र ने इसे फिर से शेयर किया। आप इस पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।
ये पोस्ट Fabrizio Degni नाम के व्यक्ति ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें चार अलग तस्वीरें आप देख सकते हैं। इनमें एक Galaxy Z Flip 5 की है, जिसमें ये तो साफ़ है कि बाहरी डिस्प्ले को लेकर अब तक आ रही अफवाहें सही हैं और ये Flip 4 की बाहरी 1.9 इंच की डिस्प्ले से काफी बड़ी 3.4 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में S-Pen के साथ प्रेमिओ टेबलेट Galaxy S9 की भी तस्वीर है और इसके साथ नए बड्स और Galaxy Watch 6 भी नज़र आ रही है। अन्य दोनों तस्वीरों में भी Galaxy Watch 6 सीरीज़ और उनके रंगीन स्ट्रैप्स दिखाई दे रहे हैं।
बड्स की जो फोटो यहां दिखाई दे रही है, इसे Galaxy Buds 3 वायरलेस बड्स बताया जा है। वहीँ Galaxy Watch 6 Classic की तस्वीरों से भी ये साफ़ ज़ाहिर है कि इसका डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy Watch 4 Classic जैसा ही है। साथ ही इस बार इस स्मार्टवॉच के साथ रोटेटिंग बेज़ेल की भी वापसी होगी, जो पिछले साल के Watch 5 सीरीज़ में नहीं दिए गए थे। इसके अलावा ये स्मार्टवॉच Exynos W930 चिप के साथ आएँगी।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।