Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कन्फर्म: Ultra जैसा कैमरा, Elite जैसा प्रोसेसर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हमने कुछ समय पहले आपके साथ Samsung के सबसे स्लिम फोन Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट की खबर साझा की थी। आज वो लीक सही प्रमाणित हुई और अब कंपनी ने भी इस नए और सबसे पतले Galaxy S-सीरीज़ फोन के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये फोन भारत में 13 मई, 2025 को दोपहर 1:30 PM लॉन्च होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग आप samsung.com और कंपनी के youtube चैनल पर देख सकेंगे।

Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कन्फर्म: इन फीचरों के साथ 13 मई को होगा लॉन्च

Galaxy S25 Edge

इसके टीज़र में भी “Beyond Slim” टैगलाइन है, जो बताती है कि फोन मात्र 5.8mm अल्ट्रा थिन डिज़ाइन के साथ आएगा। इस फोन का वज़न मात्र 163 ग्राम होगा और इसमें 6.7-इंच की 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। ये स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 और साइडों में टाइटेनियम फ्रेम द्वारा सुरक्षित होगी।

इसके साइज़ के चलते, परफॉरमेंस में कोई समझौता न करते हुए, इसमें भी अन्य Galaxy S सीरीज़ फोनों की तरह पावरफुल फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर ही दिया जायेगा, जिसके साथ 12 GB RAM और 512 GB तक के स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। ये फोन Ultra मॉडल की तरह 200 MP का प्राइमरी रियर कैमरा लेकर आएगा और साथ में 12 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी। वहीँ सेल्फी के लिए आपको 10MP का पंच-होल सेंसर मिलेगा।

हालांकि इसके पतले डिज़ाइन के चलते, इसमें केवल 3,900 mAh की बैटरी फिट की गयी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

Galaxy S25 Edge की कीमतें

Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge की कीमत भारत में ₹99,999 और ₹1,29,999 हो सकती है। इस कीमत के साथ ये फोन Galaxy S25+ और S25 Ultra के बीच आएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageSamsung Galaxy S25 Edge लॉन्च की तारीख कन्फर्म, 200MP कैमरा के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च

Samsung जल्द ही भारत में अपना Galaxy S सीरीज का सबसे स्लिम फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च करने वाला है। फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और काफी समय से इसके लॉन्च की तारीख को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy S25 Edge …

Discuss

Be the first to leave a comment.