Galaxy S25 सीरीज से पहले Samsung के इस फोन पर आया 15,000 का डिस्काउंट, लाखों की तादात में हो रही बुकिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज ही Samsung की Galaxy S25 सीरीज लॉन्च होने वाली है, और लॉन्च से पहले ही कंपनी के दूसरे फोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलना शुरू हो गया है। यदि आप एक अच्छा फोन शानदार डिस्काउंट पर लेना चाहते हैं, तो फिलहाल Samsung Galaxy S24 FE पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, और लोग काफी तेजी से इसे खरीद रहे हैं ऐसे में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाएं, उससे पहले इसके बारे में जान लेते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Unpacked Event 2025: जानें कैसे देखें लाइव स्ट्रीम और क्या उम्मीद की जा सकती है?

Samsung Galaxy S24 FE फ्लिपकार्ट डिस्काउंट ऑफर

इस फोन की वास्तविक कीमत 59,999 रूपये है, लेकिन अभी ये फोन ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट ऑफर पर मिल रहा है, जिससे इसे खरीदने का अभी सही मौका है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 15,000 रूपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी कीमत मात्र 44,999 रुपए हो गई है।

हालांकि ग्राहक इस फोन को इससे भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा कर अतिरिक्त 2250 रुपए का कैशबैक हासिल किया जा सकता है, और यदि आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो फ्लिपकार्ट एक्सचेंज वैल्यू में 27,500 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि ये फोन की वैल्यू और कंडीशन पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy S24 FE स्पेसिफिकेशन्स

इस फौजी में 6.7-इंच फुल HD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का उपयोग किया गया है। फोन Exynos 2400e चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 8 मेगापिक्सल (3X) टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 4700mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है।

ये पढ़ें: Amazon Sale Parade में इन 55 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट, ये है आखिरी तारीख

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.