Exclusive: देखें Xiaomi 15 Ultra के अनोखे कैमरा डिज़ाइन की पहली झलक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस महीने के शुरुआत में ही हमने आपके साथ एक्सक्लूसिव तौर पर Xiaomi 15 Pro की पहली झलक साझा की थी और अब Xiaomi इस फ़ोन को इस महीने के अंत में लॉन्च करने वाला है। अफवाहों की मानें तो, इस इवेटं में कंपनी अपने ख़ास फ़ोन Xiaomi 15 Ultra को भी टीज़ कर सकती है, जिसकी चर्चा काफी समय से इंटरनेट पर है। लेकिन आज कंपनी के टीज़ करने से पहले हम योगेश ब्रार द्वारा आपके साथ यहां Xiaomi 15 Ultra की पहली झलक शेयर कर रहे हैं, जिसमें इसके डिज़ाइन की ख़ास डिटेल हैं।

जहां Xiaomi 15 और 15 Pro अक्टूबर 2024 के अंत में ही लॉन्च होंगे, वहीँ Ultra मॉडल फरवरी में आने के आसार हैं। और अगर कंपनी इन्हीं रेंडर्स के साथ जाती है, तो डिज़ाइन काफी शानदार होने वाला है। इस डिज़ाइन की डिटेल जानने से पहले, ये जानना ज़रूरी है कि Xiaomi अपनी आने वाली Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर काफी उत्साहित है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होंगे, खासकर HDR परफॉर्मेंस को लेकर।

अब बात करें डिज़ाइन की तो Xiaomi 15 Ultra में पीछे की तरफ एक बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें चार लेंस दिए गए हैं। इस मॉड्यूल में Leica की ब्रैंडिंग भी बड़े अक्षरों में दिखाई दे रही है।

Xiaomi 15 Ultra (Black)

इस गोल कैमरा मॉड्यूल के दायीं तरफ पेरिस्कोप मॉड्यूल है। ये पेरिस्कोप जूम लेंस एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें 200 MP रेज़ॉल्यूशन, 4.3x ऑप्टिकल जूम और f/2.6 अपर्चर मिलेगा। इसके लिए कंपनी Samsung ISOCELL HP9 1/1.4” सेंसर का इस्तेमाल करेगी।

50MP प्राइमरी कैमरा में Sony सेंसर होगा, जबकि अन्य दो लेंस इस कैमरा मॉड्यूल में नीचे के हिस्से में एक लाइन की तरफ दिए गए हैं।

Xiaomi 15 Ultra
Xiaomi 15 Ultra (White)

The other two lenses include the 50 MP ultra-wide camera and the 50 MP 2x telephoto zoom lens. Additionally, we can expect a 32 MP selfie camera on the front. The two flash LEDs are arranged horizontally at the top. The Xiaomi logo has been placed vertically at the bottom left.

बाकी दो सेंसरों में एक 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 50 MP का 2x टेलीफोटो जूम लेंस शामिल है। इसके अलावा, सामने की तरफ, 32 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में सबसे ऊपर दो फ्लैश LEDs लगी हैं। वहीं, Xiaomi का लोगो नीचे बाईं ओर वर्टिकली दिया गया है।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite लॉन्च, जानें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स के बारे में

Xiaomi 15 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

15 Ultra में 6.7-इंच की 120 Hz, 2K LTPO माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकती है। ये Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। इसके कैमरा सेटअप में 50 MP + 200 MP + 50 MP + 50 MP के कैमरे शामिल हो सकते हैं और 32 MP का सेल्फी सेंसर है।

इस फ़ोन में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि चीन के वर्जन में 5,300 mAh हो सकती है। इसमें 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 80W वायरलेस चार्जिंग आने के आसार हैं। Xiaomi 15 Ultra HyperOS 2 पर आधारित Android 15 पर काम करेगा।

Xiaomi 15 Ultra लॉन्च डेट

15 Ultra फरवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro अक्टूबर के अंत तक चीन में लॉन्च होंगे। ये फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाले पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं जो ग्लोबली लॉन्च होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Imageइस रेंडर की झलक से आपको मिल सकता है आने वाले Xiaomi 12 के डिज़ाइन का आईडिया

Xiaomi स्मार्टफोन पूरे साल भर चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल ख़बर ये है कि कंपनी Xiaomi 11 सीरीज़ की सक्सेसर Xiaomi 12 स्मार्टफोन पर काम कर रही है और ये खबर लगातार अटकलों का विषय बन रही है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही में Xiaomi से सम्बंधित एक डिज़ाइन पेटेंट सामने आया …

Imageएक्सक्लूसिव: देखें Samsung Galaxy S23+ की पहली झलक

Samsung Galaxy S23 Plus पिछले कुछ समय से खबरों में है। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा भी गया है। Samsung का ये आने वाले फ्लैगशिप फ़ोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ अगले साल हमें देखने को मिलेगा, लेकिन इसके डिज़ाइन को लेकर Samsung के फ़ोन ज़रूर उत्सुक होंगे, क्योंकि ये …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products