एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में Twitter, जो की दुनिया में सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों में से एक है, को ख़रीदा था। तब से Twitter में कई बदलाव किये जा रहे हैं। लेकिन अब एलन मस्क ने घोषणा की है, कि ट्विटर का नाम भी बदल दिया जायेगा और साथ ही इसके लिए एक नया लोगो भी प्रस्तुत किया है। नये लोगो में एक मिनिमलिस्ट आर्ट डेको डिज़ाइन के साथ “X” नज़र आ रहा है। Twitter की नयी सीईओ लिंडा याकारीनो ने भी नए लोगो के चयन की पुष्टि की है।
ये पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन की बेस्ट फिल्में, जो आपको Oppenheimer (ओपेनहाइमर) के रिलीज़ से पहले देखनी चाहिए
पहले भी उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी दी थी और अपने 149 मिलियन फॉलोवर्स से इस नए लोगो को लेकर डिज़ाइन आईडिया भी मांगे थे। साथ ही ये भी कहा था कि इस लोगो को अभी अंतिम नहीं माना जा सकता, क्योंकि डिज़ाइन और संशोधन के लिए इसमें और बदलाव भी किये जा सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने इस नए लोगो को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर दिया है। Musk ने एक और दूसरे ट्वीट में इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि Twitter की री-बब्रैंडिंग की जा रही है और अगर सब सही रहा तो, जल्दी ही Twitter और उसके पक्षी वाले लोगो को विदाई दे दी जाएगी।
“X” के प्रति Elon Musk का लगाव किसी से छुपा नहीं है और यहां वो X को एक everything app, यानि जिसमें सब कुछ हो सके, की धारणा से ये नाम देना चाहते हैं। उन्होंने इसकी प्रेरणा एक चीनी ऐप WeChat से ली है, जिस पर यूज़र मैसेज करने से लेकर बिल भरने और टैक्सी बुक करने तक, सब कुछ कर सकते हैं। मस्क भी अब Twitter को X का नाम देकर इसे कई सारे कामों के अनुरूप बनाना चाहते हैं।
हाल ही में एक यूज़र ने उनसे ये भी पूछा कि अगर Twitter नहीं रहेगा, तो tweet का नाम वो क्या रखने वाले हैं। Musk ने इसका उत्तर देते हुए कहा है “An X”.
इसके अलावा ट्विटर सीईओ याकारीनो ने भी इस नए लोगो X को लेकर कहा है कि ये एक AI द्वारा संचालित प्लैटफॉर्म जिस पर ऑडियो, वीडियो मैसेज, पैमेंट, इत्यादि सब हो सके से प्रेरित है। हालांकि आज की तारीख़ में भी Twitter का लोगो अभी तक वो नीला पक्षी ही है। अब देखना ये है कि ट्वीटर का नाम और लोगो बदलने पर क्या क्या बदलने वाला है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।