Doogee Mix 4 All-Display Concept Phone; स्लाइडिंग डिस्प्ले से छुपा है सेल्फी कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी तक सिर्फ Vivo Apex ही एक ऐसा फ़ोन है जिसमे 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ फुल-व्यू डिस्प्ले दी गयी है। फ़ोन में किसी भी तरह का बेज़ेल नहीं दिया गया है यहाँ तक की आजकल के ट्रेंड के अनुसार Notch भी नहीं दिया गया है। इसकी जगह पर फोन में एक बाहर निकले वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कैमरा एप्लीकेशन खोलने पर खुद ही बाहर आ जाता है। इसके अलावा सभी सेंसर भी डिस्प्ले के नीचे दिए गये है। (Read in English)

विवो से प्रेरित होकर एक और चीनी स्मार्टफोन मेकर ब्रांड Doogee ने एक कांसेप्ट प्रोटोटाइप फ़ोन पेश किया है Mix 4। जिसमे समान फीचर के साथ स्लाइडिंग डिस्प्ले दी गयी है। चलिए थोडा विस्तार से इस डिवाइस के बारे में बात करते है।

यह भी पढ़िए: Honor 10 हो सकता है 15 मई को लांच; Artificial Intelligence होगी खासियत

Doogee Mix 4 के फीचर

अभी के लिए Doogee Mix 4 सिर्फ एक कांसेप्ट फोन की तरह पेश किया गया है और इस फोन के बारे में Arun Maini aka Mrwhosetheboss (YouTuber) के द्वारा अपलोड किये गये एक विडियो के द्वारा पता चला है। हम यहाँ पर आपके लिए उस विडियो को लेकर आये है। देखिये :

जैसा की आप विडियो में देख रहे है, Mix 4 के प्रोटोटाइप को 2 हिस्सों में देखा जा सकता है है पहला मेटल, दूसरा ग्लास। सामने की तरफ आपको 6-इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले दी गयी है इसी के नीचे वाली परत पर ड्यूल कैमरा, इयरपीस, और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिया गया है जो स्क्रीन को नीचे की तरफ स्लाइड करने पर काम करना शुरू कर देते है।

Doogee ने यहाँ पर इसी तरह से एक फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ-साथ सभी सुविधाए देने की कोशिश की है। इन सभी सुविधाओ को देने की वजह से फोन की मोटाई 11mm तक बढ़ गयी है लेकिन फोन में दी गयी स्लाइडिंग डिस्प्ले कांसेप्ट शायद Vivo Apex से बेहतर काम कर सकता है।

यह भी पढ़िए: Mi 7 आएगा In-Display Fingerprint Sensor के साथ

Doogee Mix 4 के प्रोटोटाइप में डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट का निशान/चिन्ह भी दिखाया गया है जिस से हम उम्मीद कर सकते है की यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। पीछे की तरह फोन में LED फ़्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

Doogee Mix 4 के आंतरिक भाग भी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है अगर कुछ भी जानकारी पता चलती है तो हम जल्द से जल्द अपडेट देने का प्रयास करेंगे। अभी आप हमको यह जरुर बता सकते है की आपको Doogee mix 4 अरु Vivo Apex के डिजाईन में से कौन सा बेहतर प्रतीत हो रहा है।

https://www.smartprix.com/bytes/7-best-phones-with-under-display-fingerprint-sensor/

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageSamsung के अलावा साल 2020 के बेस्ट ड्यूल कर्व डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

साल 2014 में सैमसंग ने स्मार्टफोन की डिस्प्ले को लेकर एक काफी बड़ा बदलाव किया और अपने Galaxy Note को वन-साइड कर्व डिस्प्ले के साथ पेश किया जिसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने ड्यूल कर्व डिस्प्ले के साथ Galaxy S6 Edge को लांच किया और उसके बाद से ही कंपनी अपनी Galaxy S-सीरीज और …

Imageअंडर डिस्प्ले कैमरा वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन, देखे पूरी लिस्ट

पिछले कुछ सालो में हमने स्मार्टफोनों में काफी बदलाव देखें है। चाहें बात हो फ़ास्ट चार्जिंग स्पीड की या बात हो कैमरा सेटअप की सभी में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा विकसित हो चुकी है। डिस्प्ले साइज़ और नौच के साइज़ में भी काफी चेंज आया है जिसके चलते अब लगभग सभी ब्रांड्स नौच के साइज़ को दिन-ब-दिन छोटा …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products