CMF Phone 1 के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी, ब्लास्ट से एक आदमी की मौत दूसरा घायल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहले Xiaomi और फिर iPhone के ब्लास्ट होने की खबरें सामने आयी थी, और लोगों में काफी डर बना हुआ था, और अब हाल ही में CMF Phone 1 के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी है। घटना महाराष्ट्र की है, जहां फ़ोन फूटने से एक इंसान की मौत हो गयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Maruti Suzuki, Hyundai जैसी कार निर्माता कंपनियों ने 2025 तक कार कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की, इतने प्रतिशत हो सकती है वृद्धि

CMF Phone 1 के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी

इसकी जानकारी ABP माझा चैनल से सामने आयी है, जिन्होंने बताया है, कि ये एक CMF Phone 1 था, जिसे एक महीना पहले ख़रीदा गया था। इस घटना के दौरान फ़ोन का मालिक अपने अन्य साथी के साथ बाइक पर कोहलापुर से सांगली जा रहा था। इस दौरान बाइक चलाते समय ही ये फ़ोन ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में जो फ़ोन का मालिक था उसकी मौत हो गयी है, और जो उसका साथी था उसको गंभीर चोटें आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन के ब्लास्ट होने का कारण फ़ोन की की बैटरी का फटना हो सकता है। इस रिपोर्ट के बाद ये खबर X (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रही है। फ़िलहाल इससे सम्बंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही इसका मुख्य कारण सामने आ सकता है।

CMF Nothing का सब ब्रांड है, फ़िलहाल Nothing द्वारा इस घटना से सम्बंधित आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, देखना ये है, कि कंपनी इस मामले में जांच कब शुरू करती है। CMF के अनुसार ये मेड इन इंडिया फ़ोन है, और फ़ोन की सेल शुरू होने के बाद सिर्फ तीन घंटो में ही 1 लाख से ज्यादा फ़ोन बिक गए थे।

फ़िलहाल स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फ़ोन के ब्लास्ट होने के कई कारण हो सकते है, जिनमें से एक मुख्या कारण ओवर हीटिंग भी है। कभी कभी बैटरी के ख़राब होने पर ऐसी स्थिति बन जाती है, इसलिए जब भी आपका फ़ोन ज्यादा गरम होने लगे तो उसका उपयोग बंद करके उसे ठंडा होने दें, इसके अतिरिक्त पीछे से फ़ोन फूलने पर बैटरी की जांच करवाएं।

ये पढ़ें: TECNO PHANTOM V Flip 2 और TECNO PHANTOM V Fold 2 धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Imageइस कंपनी का फोन हुआ ब्लास्ट, वारंटी में होने के बाद भी सर्विस सेंटर वालों ने की ऐसी हरकत

क्या हो जब आपने एक नया फोन खरीदा, और वो ब्लास्ट हो गया, आपकी जान तो बच गई, लेकिन वारंटी में होने के बाद भी कंपनी ने उसे रिप्लेस करने से मना कर दिया। ऐसी ही एक घटना हाल ही में हुई है, जिसमें Nothing Phone 2a फोन ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी है। …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Discuss

Be the first to leave a comment.