BlackShark 3S हुआ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865G चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Black Shark 3s को आज चीन में लांच कर दिया गया है जो Tencent के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। Asus के ROG Phone 3 और Lenovo के Legion Phone Duel के बाद आज इस महीने का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 12GB रैम और MEMC टेक्नोलॉजी के अलावा काफी बेहतर गेमिंग फीचर के साथ आता है। गेमिंग के अलावा यहाँ चार्जिंग स्पीड और फोटोग्राफी पर भी ध्यान दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन पर:

Black Shark 3S के फीचर

कंपनी ने इस बार गेमिंग डिवाइस होने के बावजूद इसके हर डिपार्टमेंट पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है। फोन में आपको सामने की तरफ 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। BlackShark 3S की डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफाइड, ब्लू लाइट फ़िल्टर, 17ms टच रिस्पांस रेट के साथ आती है। आपको यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का भी विकल्प दिया है।

प्रोसेसर के तौर पर आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दी गयी है। बेस्ट और लेटेस्ट SD865 चिपसेट के साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम तथा 128GB/256GB/512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। बैटरी कैपेसिटी यहाँ पर 4,720mAh दी गयी है जो 65W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आपको 18W बैक मैग्नेटिक चार्जिंग का भी फीचर मिलता है।

कंपनी के अनुसार यहाँ MEMC टेक्नोलॉजी के अलावा लिक्विड कुलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है जो एक एंड्राइड फोन में बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। फ़ोन में पीछे आपको 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ 13MP अल्ट्रा वाइड और 5MP का डेप्थ कैमरा सेंसर भी दिया है। सामने की तरफ 20MP का सेल्फी सेंसर भी मिलता है।

Black Shark 3S की कीमत

कंपनी ने आज डिवाइस को चीन में लांच किया है। तो लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 5G चिपसेट वाली यह डिवाइस आपको 3 अलग अलग वरिएत्न में पेश किया है। 8GB रैम के साथ आपको 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत क्रमश: 3999 युआन, 4299 युआन और 4799 युआन रखी गयी है। फोन को आप 4 अगस्त से खरीद सकते है।

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageBlack Shark 3s होगा 31 जुलाई को स्नैपड्रैगन 865+ के साथ लांच, जाने फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन

जैसा की हाल ही में Asus और Lenovo ने अपने गेमिंग स्मार्टफोनों को लांच किया था और उसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आई की BlackShark भी अपना अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन जल्द ही लांच करने वाली है। आज ब्लैकशार्क ने भी साफ़ कर दिया है की 31 जुलाई को कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन BlackShark 3S …

ImageBlack Shark 3 हो सकता है 2K @120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ लांच

पिछले साल गेमिंग स्मार्टफोन काफी संख्या में मार्किट में पेश किये गया है जैसे ROG Phone 2, Nubia Red Magic 3 आदि। इसी क्रम में BlackShark ने भी इंडिया में Black Shark 2 Pro को लांच किया था जो सेकंड जेन गेमिंग फोन कहा जा सकता है। अब Xiaomi की साथी BlackShark अपने गेमिंग फोन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.