Black Shark 3s होगा 31 जुलाई को स्नैपड्रैगन 865+ के साथ लांच, जाने फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की हाल ही में Asus और Lenovo ने अपने गेमिंग स्मार्टफोनों को लांच किया था और उसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आई की BlackShark भी अपना अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन जल्द ही लांच करने वाली है। आज ब्लैकशार्क ने भी साफ़ कर दिया है की 31 जुलाई को कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन BlackShark 3S चीन में लांच करने वाली है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:

Black Shark 3S के आपेक्षित फीचर

डिवाइस से जुडी अभी कोई भी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन अगर हम रिपोर्ट्स की माने तो यहाँ पर आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट देखने को मिल सकती है। दमदार प्रोसेसर के साथ कम से कम 12GB रैम और 256G स्टोरेज मॉडल भी आपको यहाँ दिया जायेगा।

कुछ लीक ऐसे भी सामने आये है की इस बार कंपनी प्रो मॉडल को लांच नहीं करेगी तो यहाँ पर लगभग सभी फ्लैगशिप ग्रेड फीचर देखने को मिल सकते है। फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित कस्टम यूजर इंटरफ़ेस देखने को मिलेगी। बेहतर गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन के लिए फिर से Tencent के साथ कंपनी ने पार्टनरशिप की है।

सामने की तरफ आपको 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ मिल सकती है। कुछ सोर्स के अनुसार इसमें 270Hz टच सैंपलिंग रेट और MEMC 3.0 जैसे फीचर भी उपलब्ध होंगे। गेमिंग स्मार्टफोन होने की वजह से फोन में एक्स्ट्रा गेमिंग फीचर और हीट कंट्रोल फीचर भी मिलेंगे जिनके बारे में अभी कोई साफ़ जानकरी नहीं मिल पाई है।

जैसा की ऊपर बताया जा चूका है फोन को 31 जुलाई को चाइना में लांच किया जायेगा। बैटरी की जहाँ तक तक बात है तो आपको इसमें कम से कम 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाई-फाई, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी यहाँ दिया जायेगा।

 

 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageBlackShark 3S हुआ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865G चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Black Shark 3s को आज चीन में लांच कर दिया गया है जो Tencent के साथ पार्टनरशिप में पेश किया है। Asus के ROG Phone 3 और Lenovo के Legion Phone Duel के बाद आज इस महीने का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 12GB रैम और MEMC टेक्नोलॉजी के अलावा काफी बेहतर गेमिंग फीचर के साथ आता …

ImageBlack Shark 3 होगा 3 मार्च को चीन में लांच: मिल सकता है 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

पिछले साल गेमिंग स्मार्टफोन काफी संख्या में मार्किट में पेश किये गया है जैसे ROG Phone 2, Nubia Red Magic 3 आदि। इसी क्रम में BlackShark ने भी इंडिया में Black Shark 2 Pro को लांच किया था जो मार्किट में काफी लोकप्रिय भी साबित हुआ था। अब Xiaomi की साथी BlackShark अपने गेमिंग फोन …

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.