Bigg Boss 19 में होगा रिकॉर्ड ब्रेक ड्रामा! OTT, होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट तक सबकुछ जानिए यहां

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Bigg Boss 19 को लेकर काफी ज़्यादा चर्चा हो रही है, फिर चाहे वो OTT पर वापसी की बात हो या फिर टेलीविज़न पर। वैसे तो इस बार गिरती टीआरपी के चलते शो को बंद किए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं, लेकिन अब इस रियलिटी शो की वापसी लगभग तय है। लेकिन अब बिग बॉस फैंस को इस शो के बारे में और जानने की उत्सुकता है, जैसे – होस्ट कौन है, प्रेमियर कब होगा, कंटेस्टेंट कौन, इत्यादि। इन्हीं सब से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी इंटरनेट पर लगातार सामने आ रहीं हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

होस्ट के रूप में सलमान खान की वापसी

बिग बॉस के इस सीज़न की मेज़बानी एक बार फिर सलमान खान ही करेंगे, और उनका ये 16वां सीज़न होगा। ये तो ज़ाहिर है कि अन्य किसी होस्ट के मुकाबले में उनकी मौजूदगी शो में एक अलग ही ऊर्जा लेकर आती है और मनोरंजन को एक अलग स्तर पर ले जाती है। बहुत से दर्शक सलमान खान के कारण ही इस शो को देखना पसंद करते हैं।

Bigg Boss 19

कंटेस्टेंट कौन होंगे ?

इस बार शो के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव होने की खबरें हैं। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने फैसला लिया है कि ‘बिग बॉस 19’ में केवल टेलीविज़न और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे ही हिस्सा लेंगे। पिछले कुछ सीज़नों की तरह, इस सीज़न में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को शामिल नहीं किया जाएगा।

हालांकि कंटेस्टेंट्स की सूची को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को शो के लिए अप्रोच किया गया है। इनमें राम कपूर और गौतमी कपूर जैसे बड़े नाम सामने आ रहे हैं।

क्या ये होगा अब तक का सबसे लंबा सीजन

‘Bigg Boss 19’ को लेकर ये कि ये अब तक का सबसे लम्बा सीज़न हो सकता है, जो लगभग 5.5 महीने तक चलेगा। हालांकि वहीँ खबरें ये भी हैं कि मेकर्स के अभी ये निर्णय नहीं लिया है कि इसे दो भागों यानि Bigg Boss OTT 4 और बिग बॉस 19, दो हिस्सों में बांटें या फिर एक सीज़न को थोड़ा लम्बा बनाएं। हालांकि अगर ऐसा हुआ, तो ये इस शो के इतिहास में सबसे लंबा सीज़न होगा।

Bigg Boss 19

कब शुरू होगा Bigg Boss 19 ?

Bigg Boss 19 की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल काफी असमंजस बना हुआ है। संभावना ये है कि नया सीज़न जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त की शुरुआत में शुरू होगा। लेकिन अभी मेकर्स अंदरूनी स्तर पर इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस बार एक ही लंबा सीजन चलाया जाएगा या फिर पहले ओटीटी और फिर टीवी वर्ज़न वाला पुराना फॉर्मेट ही जारी रहेगा। सूत्र बताते हैं कि ये तो तय है कि शो Viacom ग्रुप के बैनर तले ही आएगा और इसे JioHotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

साथ ही ये भी सामने आया है कि मेकर्स जून के अंत तक सलमान खान के साथ प्रोमो शूट करने की तैयारी में हैं।

‘बिग बॉस 19’ इस बार नए फॉर्मेट, बड़े सितारों और लंबे सीज़न के साथ दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आ सकता है। सलमान खान की होस्टिंग और टीवी-बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी के साथ इस बार शो फिर पुराने सीज़नों की तरह और रोमांचक बन सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 17 Pro का पहला लुक लीक, OnePlus जैसे कैमरे के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

एक नज़र में : Realme का अगला मिड-रेंज फोन Realme 17 Pro देखने में किसी OnePlus फोन जैसा लग सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पीछे वैसा ही चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखता है और बैक पैनल पर Realme का नाम तक नहीं है। उनके अनुसार इसमें 10,000mAh बैटरी …

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

Imageपुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

एक नज़र में : पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए …

ImageBigg Boss 19 Confirmed Contestants: टीवी स्टार्स से इन्फ्लुएंसर्स तक, कौन चलाएगा घर की सरकार? जानिए उनका पूरा बैकग्राउंड

टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 अपने नए सीज़न और धमाकेदार थीम “Gharwalon Ki Sarkaar” के साथ आ चुका है। इस बार घर के सदस्य सिर्फ गेम नहीं खेलेंगे बल्कि सरकार और विपक्ष के रूप में राजनीति भी करेंगे। 24 अगस्त को होस्ट Salman Khan, जिनकी मौजूदगी शो को और …

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.