त्यौहार के सीजन के लिए बेहतरीन रेफ्रिजरेटर जिनमे है काफी आकर्षक खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रेफ्रिजरेटर आज के समय में जरूरत से ज्यादा लक्ज़री आइटम के तौर पर खरीदा जा रहा है क्योकि आज के समय में इसके बिना गर्मी ही नहीं सर्दी में भी रहना काफी मुश्किल हो जाता है। रेफ्रिजरेटर गर्मियों में पानी / आइसक्रीम / कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजो को ठंडा बनाये रखता है और सब्जियों, फलों को भी सुरक्षित रखने के काम आता है ताकि वो कुछ समय तक ताज़ा बने रहे।

अगर आप अपने घर के लिए एक अच्छा रेफ्रिजरेटर  खरीदना चाहते है तो हमने यहाँ पर आपके लिए अलग-अलग वर्ग में सूची बनाई है जिसकी सहायता से आप अपनी पसंद के अनुसार एक आकर्षक फ्रिज खरीद सके। यहाँ पर आपको डबल-डोर/ट्रिपल डोर फ्रिज के अलावा कैपेसिटी के हिसाब से भी आकर्षक विकल्पों की सूची दी जाएगी। तो चलिए फ्रिज की सूची देखने से पहले थोडा देखते है की खरीदारी करते वक्त क्या क्या बाते ध्यान में रखनी चाहिए:

यह भी पढ़िए: 10 बेहतरीन फिटनेस बैंड जिनमे में काफी खूबियाँ 

रेफ्रिजरेटर खरीदारी करते समय ध्यान देने योग्य बाते

1. कैपेसिटी और फैमिली साइज़

परिवार में सदस्यों की संख्या आपके रेफ्रिजरेटर की क्षमता को काफी प्रभावित करती है।

  • छोटी फॅमिली जिसमे सिर्फ 2 सदस्य हो उनके लिए 200 लीटर तक का रेफ्रिजरेटर पर्याप्त रहता है।
  • छोटी फैमिली जहाँ पर सिर्फ 3 सदस्य हो उनके लिए 200 लीटर से 300 लीटर तक का रेफ्रिजरेटर पर्याप्त रहता है।
  • मध्यम फैमिली जिसमे 4 सदस्य हो उनके लिए 250 लीटर से 350 लीटर तक की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर पर्याप्त रहता है।
  • बड़ी फैमिली जहाँ पर 4 से अधिक लोग रहते है तो वह पर 300 लीटर से ज्यादा का ही रेफ्रिजरेटर उपयोगी साबित होता है।

2. डोर-टाइप और कैपेसिटी

मार्किट में काफी अलग-अलग प्रकार के फ्रिज उपलब्ध है जो अपनी क्षमता के हिसाब से पेश किये गये है।

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर: 1 या 2 सदस्यों के लिए, क्षमता 50 से 250 लीटर

डबल डोर रेफ्रिजरेटर: 2 या 3 सदस्यों के लिए, क्षमता 235 से 495 लीटर

मल्टी डोर/ ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर: 3 से 5 सदस्यों के लिए, क्षमता 240 से 330 लीटर

साइड-बाई-साइड डोर रेफ्रिजरेटर: 5 से ज्यादा सदस्यों के लिए, क्षमता 565 से 630 लीटर

सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर

1. LG 190L 4 Star Direct Cool Single Door

LG रेफ्रिजरेटर मैन्युफैक्चरर के मामले में सबसे बेहतर ब्रांड में से एक है। यह 190L की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर है जो 1 से 3 सदस्यों के परिवार के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। अगर देखने में कहे तो सामने गेट पर बने डिजाईन से यह काफी आकर्षक लगता है।

5 स्टार रेटिंग के साथ पेश यह रेफ्रिजरेटर बिजली का काफी बचत करता है। 14 लीटर की वेजिटेबल बास्केट सब्जियों को रखने की पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाती है। टफ-ग्लास की शेल्फ आराम से सभी तरह के दैनिक इस्तेमाल के लिए अनुकूल है।

यहाँ से खरीदे

2. Samsung 192L 5 Star Direct Cool Single Door

सामान्य रूप से छोटी फॅमिली के लिए 180 से 200 लीटर के ही विकल्प पर्याप्त रहते है तो इस वर्ग में Samsung की तरफ से पेश किया 192 लीटर क्षमता वाला 5 स्टार रेफ्रिजरेटर देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 5 स्टार रेटिंग के साथ काफी बचत करने के साथ आपको डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर भी उपलब्ध करवाया गया है।

सैमसंग के इस फ्रिज में आपको कुलिंग रिटेंशन टेक्नोलॉजी भी दी गयी है जिसके माध्यम से पॉवर कट होने पर भी लगभग 9 घंटे तक फ्रीजर में ठंडक बनी रहती है। टफ-ग्लास की बनी शेल्फ काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसके अलावा बिल्ट इन डीओ के साथ फ्रिज में खुशबू भी बनी रहती है।

यहाँ से खरीदे

3. Haier 195L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

Haier अब इंडियन मार्किट में भी काफी जाना-माना ब्रांड बन चूका है। कंपनी द्वारा पेश किया गया यह फ्रिज काफी किफायती कीमत और 4 स्टार के साथ उपलब्ध है। फ्रिज के डोर में आपको 5 रैक और टफ ग्लास से बनी शेल्फ मिलती है जो काफी मजबूत है। डिवाइस का मुख्य आकर्षण है इसका 1 ही घंटे में फ्रीजर का तापमान -5 डिग्री करने वाली टेक्नोलॉजी।

फ्रिज में दिए गये कूलर पैड पॉवर कट के बाद भी लगभग 10 घंटे तक तापमान को सामान बनाये रखने में सक्षम है।यहाँ पर आपको थोडा सा फ्रीजर साइज़ में सा कमी देखने को मिलेगी लेकिन सिंगल डोर के लिए यह संतोषजनक साबित हो सकता है।

यहाँ से खरीदे

डबल-डोर रेफ्रिजरेटर

1. Haier 320L 3 Star Frost Free Double Door Refrigerator

Haier हमेशा से ही फ्रिज के मार्किट में बेहतर विकल्प पेश करता आया है। 320 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रॉस्ट-फ्री डबल-डोर रेफ्रीजिरेटर यहाँ पर काफी बेहतर विकल्प साबित होता है। यह 3 स्टार रेटिंग के साथ उपलब्ध होता है। यहाँ पर भी आपको 1 घंटे में फ्रीजर का तापमान -5 डिग्री हो जाता है जो इसको सबसे ख़ास बनाता है।

यहाँ पर आपको फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है, जिसमे बिल्ट-इन स्टेबलाइजर भी मिलता है। फ्रीजर में आपको ट्विस्ट-आइस-ट्रे की सुविधा भी दी गयी है। रेफ्रिजिरेटर में आपको ऊपर की तरफ LED दी गयी है ताकि आसानी से फ्रिज में रखी चीज को देखा जा सके।

यहाँ से खरीदे

2. Samsung 415L 4 Star Frost Free Double Door Refrigerator

Samsung के द्वारा पेश किया गया यह रेफ्रिजरेटर आधुनिक ट्रेंड के अनुरूप 5 अलग-अलग मोड के साथ काफी किफायती कीमत पर उपलब्ध है। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी यहाँ पर आपको बेहतर कंप्रेसर स्पीड और कम बिजली खपत के साथ काफी लाभदायक साबित होती है।

यहाँ पर आपको रेफ्रिजरेटर के बेसिक फीचर जैसे बड़ी-बोतल को रखने की जगह, टफ-ग्लास की बनी शेल्फ भी मिलते है। इसके अलावा पॉवर-कट होने के बाद भी आपको लगभग 12 घंटे तक यह संतोषजनक ठंडक बनाये रखता है।

यहाँ से खरीदे

3. LG 260 L4 Frost Free Double Door Refrigerator

LG द्वारा पेश किये गये 260 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज में आपको फ्रॉस्ट फ्री फीचर का सपोर्ट मिलता है जिसके द्वारा फ्रिज अपने आप ही डी-फ्रॉस्ट की प्रक्रिया दोहराता है ताकि फ्रीजर में ज्यादा बर्फ ना एक्र्त्र हो जाये। यहाँ पर दिया गया स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर आपको बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।

इस स्टेबलाइजर फ्री फ्रिज के माध्यम से आप मल्टी एयर फ्लो फीचर का भी उपयोग आकर सकते है। इसके अलावा फलों और सब्जियों को ताज़ा बनाये रखने के लिए यहाँ पर Moist Balance Crisper टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है।

यहाँ से खरीदे

ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर

1. Whirlpool FP 330L Protton Roy Frost-Free Refrigerator

बड़ी फॅमिली के लिए एक आदर्श विकल्प में से एक के रूप में Whirlpool द्वारा पेश किया गया 330 लीटर की क्षमता वाला यह रेफ्रिजरेटर काफी देखने में भी अच्छा लता है। इस ट्रिपल डोर वाले डिजाईन की वजह से आपको यहाँ पर आपको फलों और सब्जियों के लिए अलग से जगह मिलती है।

एक्टिव फ्रेश जोन के द्वारा आप फ्रिज में रखे गये खाने के सामान को बैक्टीरिया-फ्री बनाये रखा जा सकता है। इसके अलावा ऊपर वाले भाग में दिए गये एयर बूस्टर सिस्टमे  की मदद से पुरे रेफ्रिजरेटर में ठंडी हवा के बहाव को एक सामान बनाये रखा जा सकता है।

यहाँ से खरीदे

2. Hitachi 456 L Frost Free French Door Bottom Mount

Hitachi द्वारा पेश किया गया यह एक किफायती वर्ग से ज्यादा कीमत वाला रेफ्रिजरेटर है जो देखने में डिजाईन के मामले में काफी मॉडर्न फील देता है। 5 लोगो से जयादा के परिवार के लिए आदर्श इस रेफ्रिजरेटर में आपको 3 गेट मिलते है जिमसे ऊपरी भाग पर 2 गेट तथा नीचे के भाग में 1 बड़ा गेट दिया गया है जिसमे फ्रीजर की सुविधा मिलती है।

यहाँ पर ऊपर बाये दरवाजे पर आपको ब्लू लाइट-डिस्प्ले भी दिखाई देता है जो तापमान बताने के अलावा डी-फ्रॉस्ट करने की भी सुविधा देता है। लगभग 5 टफ ग्लास की शेल्फ सामान रखने की पर्याप्त जगह प्रदान करती है। 10 साल की कंप्रेसर वारंटी के साथ यहाँ पर आपको एनर्जी सवेर मोड भी दिया गया है तो आपके घर से बाहर रहने पर बिजली की काफी बचत करता है।

यहाँ से खरीदे

3. LG 444 L 3 Star Frost Free Multi-Door Refrigerator

यह LG द्वरा पेश किये गया स्मार्ट-डायग्नोसिस फीचर युक्त पहला रेफ्रिजरेटर है जिसमे आपको किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप आसानी से LG कस्टमर सर्विस हेल्पलाइन पर कॉल करके फ़ोन को रेफ्रिजरेटर पर रख सकती है जिसके आप एप्लायंस कंप्यूटर के साथ खुद ही बात करके सही होने की प्रक्रिया को आरम्भ कर देता है।

इसके अलावा नीचे दिए गये फ्रीजर में आपको ड्यूल-ट्विस्ट की सुविधा वली आइस-ट्रे दी गयी है। फ्रिज में रखी साब्जियो और फलों के अलावा रखे सामानों को पहचान कर यह अपने आप ही तापमान में बदलाव करके उनको ताज़ा बनाये रखने में भी सक्षम है।

यहाँ से खरीदे

उपरोक्त बताये गये सभी रेफ्रिजरेटरों के अलावा भी कुछ अच्छे विकल्प बाज़ार में उपलब्ध है लेकिन कीमत और फीचर को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे की आप सबसे पहले अपनी जरुरत और परिवार में सदस्यों की संख्या को आधार बनाकर ही अपने लिए रेफ्रिजरेटर का चयन करे।

यह भी पढ़िए: Amazon और Flipkart पर मिल रही है स्मार्टफोनों पर भारी छूट 

Related Articles

ImageApple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च …

Imageसाल 2019 के टॉप 20 शूटिंग गेम्स आपकी एंड्राइड और iOS डिवाइस के लिए

आज के समय में ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर गेमिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। PUBG और Fortnite इसके सबसे ताज़ा उदाहरण है। पर ट्रेवल के समय अगर आपके पास डाटा सर्विस उपलब्ध ना हो या कनेक्शन में कोई परेशानी हो तो आप इन्हें नहीं खेल पाएंगे। इसलिए हम आपके लिए लाये है ऐसे बेहतरीन शूटिंग गेम जिनका …

Image10 बेस्ट कीबोर्ड एप्लीकेशन आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर अपनी डिवाइस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना काफी पसंद करते है लेकिन जिस चीज का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उसी के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन पर ही निर्भर रहते है। हम यहाँ बात कर रहे है एंड्राइड डिवाइस में उपलब्ध कीबोर्ड एप्लीकेशन की। गूगल प्ले स्टोर …

ImageSamsung Galaxy M55 alternatives: 27,000 के बजट में ये सभी बेहतरीन फ़ोन देंगे सैमसंग के इस फ़ोन को टक्कर

इस महीने Samsung का Galaxy M55 5G भारतीय बाज़ार में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फ़ोन को मिड रेंज में 26,999 रुपए की कीमत पर पेश किया है, लेकिन इस रेंज में भारतीय बाज़ार में पहले से इसके कई अन्य बेहतरीन स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसी बजट में POCO, HONOR, Redmi, Realme जैसी कंपनियों ने …

ImageSilai Machine Yojana: कैसे मिलेंगे सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार से 15,000 रुपए

भारत सरकार द्वारा देश के गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह देश की वो औरतें, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, या जिनके घर में आय के साधन नहीं हैं, उनके लिए है पीएम सिलाई मशीन योजना। ये योजना सरकार द्वारा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products