30000 से कम कीमत में बेस्ट कैमरा फोन्स 2025 | Best Camera Phones under 30000

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपको भी फोटोग्राफी का शौक है, और आप अपने लिए एक अच्छा कैमरा फोन लेना चाहते हैं, तो मिड रेंज में भी काफी अच्छे कैमरा फोन मिल रहे हैं। आप इस लेख को पढ़ रहे हैं, तो आपका बजट 30,000 रुपए तक होगा। इस लेख में हमनें 30000 से कम कीमत में बेस्ट कैमरा फोन्स की जानकारी दी है, आगे इन सभी फोन्स के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: 20,000 से कम में बेस्ट AI फोन – Best AI phones under Rs 20,000

30000 से कम कीमत में बेस्ट कैमरा फोन्स 2025

Motorola Edge 50 Pro

Motorola Edge 50 Pro

बेस्ट कैमरा फोन्स अंडर 30000 के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो ये फोन आपके लिए बेस्ट फोन हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, मैक्रो सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल AF सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.7 इंच का 1.2K रिजॉल्यूशन वाला FHD+ P-OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, और ये 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 27,999 रुपए है।

Honor 200

Honor 200

ये भी एक शानदार कैमरा स्माटफोन है, जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, मैक्रो सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल 2.5x टेलीफोटो कैमरा का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, और इसके 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से अच्छी सेल्फी ली जा सकती है। फोन की कीमत 24,998 रुपए है।

इसके अतिरिक्त, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का 1.2K OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5,200mAh की बैटरी  दी गई है, और ये 100W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है।

realme 14 Pro+ 5G

realme 14 Pro+ 5G

ये फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है, और इसमें आपको 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। ये फोन फिलहाल 27,460 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

फोन 6.83 इंच के 1.2K रिजॉल्यूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7s Gen  3 चिपसेट दिया गया है। इसके अतिरिक्त 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Poco X7 Pro

Poco X7 Pro

आप Poco के इस 50 मेगापिक्सल OIS, EIS प्राइमरी कैमरा, और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के ड्यूल रियर कैमरा वाले फोन को भी ट्राई कर सकते हैं, इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। इस फोन की कीमत 27,999 रुपए है। जिसमें इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

फोन में 6.73 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट का उपयोग किया गया है। इसमें 6550mAh की बैटरी मिलती है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Vivo V40e

Vivo V40e

30000 से कम कीमत में बेस्ट कैमरा फोन्स की लिस्ट का ये आखिरी फोन है, जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा मिलने वाला है, इसके साथ ही फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को फिलहाल आप 28,475 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।

इसमें 6.77 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

इस लेख में बताए गए सभी फोन्स की कीमत जब ये लेख पब्लिश हो रहा है, उस समय के ऑफर्स और लिस्टिंग के अनुसार है, समय के अनुसार बदलने वाले ऑफर्स के आधार पर इनकी कीमत में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: 20000 से कम कीमत में Dimensity 7300 फोन्स 2025

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageNothing Phone (4b) vs (4a): बड़ी बैटरी या ज़ूम वाला कैमरा, एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदें?

Nothing Phone (4b) vs (4a): Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की बिल्कुल नई “b-सीरीज़” का पहला फोन है, और इसकी कीमत ₹34,999 से शुरू होती है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के पास पहले से Phone (4a) मौजूद है, जो इसी साल मार्च …

Image2025 में ₹10,000 से कम के बेस्ट 5G स्मार्टफोन: कम बजट में हाई-परफॉर्मेंस

2025 में अब ₹10,000 से कम के स्मार्टफोन सिर्फ बेसिक फीचर्स तक ही सीमित नहीं हैं। इस रेंज में आपको best 5G phones under 10000 in India मिल रहे हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, लम्बी बैटरी लाइफ, बेसिक कैमरा और प्रीमियम डिज़ाइन मिल सकता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, गेमिंग के शौकीन हों या एक भरोसेमंद …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.