लॉन्च से पहले सामने आ गयी ASUS ROG Phone 7 की कीमत; फ़ीचर भी हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ASUS ROG Phone 7 फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन है, जो भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन को लेकर काफी चर्चा चल रही थी, लेकिन अब कंपनी द्वारा लॉन्च में इसकी कीमत की घोषणा करने से पहले ही, प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है।

टिपस्टर योगेश ब्रार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया है कि Asus ROG Phone 7 में दो स्टोरेज वैरिएंट सामने आएंगे, जिनमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मॉडल शामिल होंगे। उन्होंने बताया है कि इस स्मार्टफोन के इन मॉडलों की कीमत भारत में 70,000 से 80,000 रूपए के बीच होगी। अगर आपको याद हो तो, ROG Phone 6 का बेस मॉडल, 12GB + 256GB वैरिएंट भी 71,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब अगर ROG Phone 7 की कीमत को कंपनी थोड़ा बढ़ाती भी है, तो कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि हर पार्ट या कॉम्पोनेन्ट की कीमत बढ़ चुकी है।

Asus ROG Phone 7 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन की कीमतों के अलावा, इन्होंने फ़ोन के स्पेसिफिकेशन भी साझा किये हैं। टिपस्टर योगेश के अनुसार, ASUS ROG Phone 7 में 6.78 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी और ये Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, साथ में ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 740 GPU होगा।

इस गेमिंग स्मार्टफोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके अलावा यहां 13MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा भी आएंगे। इस लीक की मानें तो, फ़ोन में 32MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा आएगा। फ़ोन में बड़ी 6000mAh की बैटरी, 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। इसके अलावा इस लीक में फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर होने की भी बात सामने आयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.