Apple का पहला Foldable iPhone: डिज़ाइन भी बदला, कीमत सुनकर झटका लग सकता है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple इस साल अपना पहला Foldable iPhone 2026 पेश कर सकता है और जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आ रहा है, इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर लीक तेज़ होते जा रहे हैं। अब एक नए लीक ने न सिर्फ इसके कैमरा डिज़ाइन का खुलासा किया है, बल्कि iPhone यूज़र्स को चौंकाने वाला button placement का बदलाव भी सामने आया है।

अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो Apple का foldable iPhone अब तक के किसी भी iPhone से बिल्कुल अलग दिख सकता है।

ये पढ़ें: फरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

Black Camera Module और सीमित रंगों के विकल्प

Weibo पर टिप्स्टर Instant Digital के अनुसार, फोल्डेबल आईफोन में iPhone Air जैसा कैमरा “plateau” डिज़ाइन देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार फोन की बॉडी ही नहीं, बल्की पूरा कैमरा मॉड्यूल काले रंग का होगा।

इस कैमरा प्लेट पर दो कैमरे हॉरिजॉन्टल लेआउट में, एक माइक्रोफोन और LED flash दिया जाएगा। ये डिज़ाइन कुछ हद तक iPad Pro के कैमरा लेआउट की याद दिलाता है और Apple के फोल्डेबल फोन को एक अलग पहचान दे सकता है।

रंगों की बात करें तो:

  • लॉन्च के समय सफेद रंग का विकल्प लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।
  • Apple एक और रंग भी लेकर आ सकता है, लेकिन शुरुआती विकल्प सीमित रहेंगे।
Foldable iPhone 2026

ये पढ़ें: Instagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Foldable iPhone 2026 में सबसे बड़ा बदलाव: Button Placement

Foldable iPhone में Apple पारंपरिक iPhone बटन लेआउट को छोड़ सकता है। लीक के अनुसार वॉल्यूम बटन को ऊपर की एज पर शिफ्ट किया जाएगा, बिल्कुल iPad mini स्टाइल में Touch ID वाला पावर बटन और नया कैमरा कंट्रोल दाईं तरफ ही रहेगा।

फोन का बायीं साइड पूरी तरह साफ रहेगा। इस बदलाव से फोन ज़्यादा क्लीन दिखेगा। इससे ये fold और unfold करते समय इस्तेमाल में आसान हो सकता है।

Face ID नहीं, Dynamic Island भी छोटा?

एक और बड़ा बदलाव ये हो सकता है कि foldable iPhone में Face ID नहीं मिलेगा।
Apple इसके बजाय:

  • Touch ID power button पर फोकस करेगा
  • फ्रंट कैमरा के लिए सिंगल पंच-होल इस्तेमाल करेगा

इससे:

  • Dynamic Island छोटा होगा।
  • और फोन की मोटाई को कंट्रोल में रखना आसान होगा।
Foldable iPhone 2026

iPhone Fold: अब तक क्या-क्या पता चला है?

लीक्स के आधार पर संभावित स्पेसिफिकेशन:

  • 7.8-इंच क्रीज़ लेस इनर OLED डिस्प्ले
  • 5.5-इंच आउटर डिस्प्ले, जो अब तक का सबसे छोटा मॉडर्न iPhone स्क्रीन हो सकता है
  • नया A20 Pro चिपसेट (iPhone 18 Pro series जैसा)
  • कुल 4 कैमरे – दो पीछे, एक अंदर और एक बाहर
  • अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी, 5,500mAh से ज्यादा होने की संभावना

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत ने बढ़ाई टेंशन

Foldable iPhone के बारे में कहा जा रहा है कि यह सितम्बर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च हो सकता है।

कीमत की बात करें तो:

  • US में इसकी कीमत करीब $2,400 बताई जा रही है
  • यानी भारत में अनुमानित कीमत ₹2.1 लाख से ज़्यादा हो सकती है

तुलना के लिए:

  • Samsung Galaxy Z Fold 7 भारत में ₹1,74,999 से शुरू होता है

यानी Apple का foldable iPhone सीधे ultra-premium buyers को टारगेट करेगा।

आगे क्या?

दिलचस्प बात यह है कि Apple सिर्फ book-style foldable तक सीमित नहीं रहना चाहता। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक flip-style iPhone पर भी काम कर रही है, लेकिन फिलहाल foldable iPhone ही सबसे बड़ा और जोखिम भरा दांव माना जा रहा है।

अब सवाल यही है –
👉 क्या Apple इतना महंगा फोल्डेबल आईफोन बेच पाएगा?
👉 या फिर यह सिर्फ Apple फैंस के लिए एक लक्ज़री शोकेस बनकर रह जाएगा?

आने वाले महीनों में इसके जवाब साफ हो जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

Discuss

Be the first to leave a comment.