Amazon, Flipkart तथा अन्य इ-कॉमर्स साईट पर 20 अप्रैल से शुरू होगी टीवी, मोबाइल की बिक्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस के कारण किये गये लॉकडाउन की वजह से भारत में मोबाइल और अन्य गैजेट्स की बिक्री पूरी तरह से बंद हो गई है। पर आज  मोबाइल, टीवी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक 20 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य साईट पर स्मार्टफोन, टीवी, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की शॉपिंग शुरू हो जाएगी।

अभी के लिए इ-कॉमर्स साइट्स पर सिर्फ जरूरी चीज़े जैसे खाने-पीने का समान, दवाइयाँ और साफ़-सफाई का सामान ही बिक्री के लिए उपलब्ध था लेकिन अब 20 अप्रैल के बाद से अब आप कुछ एक्स्ट्रा चीजे जैसे मोबाइल, टीवी और फ्रिज भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

20 अप्रैल से होगी टीवी, मोबाइल की बिक्री ऑनलाइन शुरू

मिनिस्टरी ऑफ़ अफेयर्स ने अनुसार,”देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये रखने के लिए डिजिटल इकॉनमी को भी बेहतर बने रहना होगा। आज के समय में इ-कॉमर्स सर्विस, आईटी या नॉन-आईटी ऑपरेशन, गवर्मेंट एक्टिविटी के लिए डाटा और कॉल सेण्टर के अलावा ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग भी अनिवार्य कही जा सकती है।

Amazon brings Hindi voice assistant support to its bot

नयी गाइडलाइन्स के हिसाब से इ-कॉमर्स ऑपरेशन में इस्तेमाल किये गये व्हीकल लॉकडाउन में आसानी से चल सकते है। बता दें कि इससे पहले जारी दिशा-निर्देश में ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की डिलिवरी की इजाजत थी।

वैसे लॉकडाउन 2.0 में जो ढील दी वो अभी के लिए हॉटस्पॉट एरिया में अप्लाई नहीं होंगी यानि की वहां पर अभी भी डिलीवरी पर रोक लगी रहेगी।

लॉकडाउन को लेकर जारी नई गाइडलाइन में सामान और कूरियर ले जाने वाले ट्रकों को आने-जाने की इजाजत रहेगी, हालांकि शर्त यह है कि ट्रक पर ड्राइवर के अलावा सिर्फ एक शख्स होगा जो कि हेल्पर होगा। साथ ही ड्राइवर के पास लाइसेंस भी होना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा था कि 20 अप्रैल से उन इलाकों में लॉकडाउन कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी, जहां कोरोना संक्रमण के मामले नहीं मिलेंगे।

Related Articles

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageSamsung TV Plus इंडिया में लांच, बिना सब्सक्रिप्शन देखें डिजिटल कंटेंट

Samsung ने इंडिया में अपनी डिजिटल कंटेंट सीरीज Samsung TV Plus को लांच कर दिया है। यह एक फ्री कंटेंट सर्विस है जो Samsung Smart TV रेंज और Galaxy स्मार्टफोनो में एक्सक्लूसिव तौर पर मिलती है। सैमसंग टीवी प्लस एक ऐड सपोर्टेड सर्विस है जिसमे कोई एक्सटर्नल डिवाइस कॉन्फ़िगरेशन की जरूरत नहीं होती है। अन्य …

ImageAmazon, Flipkart पर आज से कुछ शर्तो के तहत फ़ोन, लैपटॉप और दूसरे सामानों की बिक्री शुरू

COVID 19 यानि की कोरोना वायरस के संक्रमण की बढती गति को देखते हुए राज्य सरकारों के सुझाव के साथ केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 4 मई से 17 मई तक के लिए तीसरी बार बढ़ा दिया है। इस बार सरकारों ने देश के सभी जिलो को ग्रीन, ऑरेंज, और रेड जोन में विभाजित किया …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.