- Airtel Xstream AirFiber प्लान्स के साथ मिलेंगे 22+ OTT ऐप्स।
- 699 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ 3 प्लान्स उपलब्ध है।
यदि आपके एरिया में किसी भी कंपनी का वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं लग पा रहा है, तो आप Airtel Xstream AirFiber कनेक्शन भी लगवा सकते हैं। साल 2024 में कंपनी अपने नए Airtel Xstream AirFiber प्लान्स के साथ बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। आगे जानते हैं, कि इन प्लान्स की कीमत क्या है, और आपको इनके साथ क्या सुविधाएं मिलने वाली हैं।
ये पढ़ें: जल्द आएगा Nothing OS 3.0: Nothing के फोन्स में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स!
Airtel Xstream AirFiber प्लान्स 2024
699 रूपए Airtel Xstream AirFiber प्लान: इस प्लान के साथ आपको 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। एक 4K Android Box भी मिलेगा, जिसकी सहायता से आप 350+ HD और SD चैनल्स देख पायेंगें, इतना ही नहीं इसके साथ आपको 22+ OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें Disney+ Hotstar, SonyLIV, Lionsgate Play, Sun NXT, Aha, Eros Now, और Shemaroo आदि शामिल हैं।
799 रूपए Airtel Xstream AirFiber प्लान: यदि आपको हाई इंटरनेट स्पीड चाहिए तो आप ये वाला प्लान ले सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको 1TB FUP लिमिट के साथ 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। यदि आप इस लिमिट को पूरा खत्म कर देते हैं, तो स्पीड 2Mbps हो जाएगी।
899 रूपए Airtel Xstream AirFiber प्लान: तीसरा प्लान 899 रूपए वाला है, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद है, सिर्फ 100 रूपए ज्यादा खर्च करके इस प्लान के साथ आपको 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ साथ 4K Android Box भी मिलेगा, जिसमें आप 350+ HD और SD चैनल्स देख पायेंगे, इसके अतिरिक्त इस प्लान में 22+ OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Airtel Xstream AirFiber कनेक्शन कैसे लें?
- इसके लिए सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहाँ अपना शहर चुनें, और फिर Airtel AirFiber सेक्शन में जाएं।
- यहाँ पूछी गयी जानकारी भरें, और “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
- कुछ समय में आपके पास कंपनी के रिप्रेजेन्टेटिव का फ़ोन आएगा, और प्रोसेस पूरी करने पर आपके घर पर Airtel AirFiber कनेक्शन लग जायेगा।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE गलती से US वेबसाइट पर प्री आर्डर के लिए हुआ लिस्ट, फीचर्स और कीमत रिवील
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































