जल्द आएगा Nothing OS 3.0: Nothing के फोन्स में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 3.0 की घोषणा कर दी है, जिसमें कंपनी कुछ नए फिचर्स को शामिल करने वाली है। ये OS Android 15 पर आधारित है। इसमें नए गैलरी ऐप के साथ साथ AI आधारित Smart Drawer जैसे फिचर्स को भी शामिल किया गया है। आगे Nothing OS 3.0 लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing OS 3.0 लॉन्च टाइमलाइन

इस नए OS बीटा को कंपनी अक्टूबर के शुरूआत में रोलआउट कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने ये जानकारी साझा नही की है कि इस OS अपडेट के लिए कौनसे फोन एलिजिबल होंगे, लेकिन खबरों के अनुसार Nothing Phone (2) और Phone (2a)/Phone (2a) Plus इस नए OS अपडेट को सपोर्ट कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE गलती से US वेबसाइट पर प्री आर्डर के लिए हुआ लिस्ट, फीचर्स और कीमत रिवील

Nothing OS 3.0 फीचर्स

  • Smart Drawer: ये एक AI आधारित फीचर है, जिसकी सहायता से आप अपने खास ऐप्स को ऊपर की तरफ अरेंज कर सकते हैं। ये लगभग iOS ऐप लाइब्रेरी की तरह ही काम करता है। इस नए Smart Drawer के ऑप्शन को आप ऑन या ऑफ कर सकते हैं। Default Drawer फ़ोन में अभी भी उपलब्ध है।
  • Nothing Gallery और Camera App: कंपनी ने अपने नए OS अपडेट के साथ एक बिल्ट इन गैलरी ऐप को शामिल किया है, जिसे कैमरा के साथ सहजता से काम करने के लिए बनाया गया है। पिछली परफॉरमेंस की तुलना में ये लगभग 1.4 सेकंड तक तेज़ काम करेगा, इतना ही नहीं नया कैमरा ऐप भी HDR और पोर्ट्रेट इफ़ेक्ट को लगभग 25 प्रतिशत तक तेजी से प्रोसेस कर सकता है।
Nothing OS 3.0  गैलरी फीचर
  • Lockscreen clock और widgets: फ़ोन को लॉक करने पर जो clock नजर आती है, कंपनी ने उसके लिए भी कुछ नए फेसेस को शामिल किया है, जिसमें N-Type, N-Dot designs, और London Underground rail station की तरह दिखने वाली Clock शामिल हैं।
  • Quick Settings tile arrangement: कंपनी ने इस अपडेट के साथ Quick Settings tile arrangement पर भी ध्यान दिया है, जिसकी सहायता से आप इनके साइज और अरेंजमेंट में भी बदलाव कर सकते हैं, इतना ही नहीं इसमें आपको अब auto-brightness toggle भी नजर आएगा।
  • Homescreen widgets: इस नए अपडेट के साथ आपको 20 built-in widgets मिलने वाले हैं, जिसमें countdown widget को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, आप Nothing OS यूजर्स के साथ इन widgets को शेयर भी कर सकते हैं, और वो स्टिकेर्स के माध्यम से इन पर रियेक्ट भी कर सकते हैं।
  • New UI elements: कंपनी ने font, Dot matrix, और Transparency जैसे नए UI elements को भी शामिल किया है। इनकी सहायता से चार्जिंग के दौरान और फिंगरप्रिंट लॉक खोलते समय आप नए एनिमेशन्स का उपयोग कर सकते हैं। इनमें नए फोंट्स को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Vivo V40e ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर शानदार फीचर्स जान हो जायेंगे हैरान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageSamsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फोल्डेबल फोन पेश किए थे जिनमें कई AI फीचर्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन One UI 7 software पेश करने जा रही है। कंपनी One UI 7 beta वर्जन को अगले सप्ताह तक लॉन्च कर सकती है, और इसका Stable वर्जन …

ImageWWDC 2022 में Apple नए अवतार में iOS 16 और MacBook Air को कर सकता है लॉन्च

Apple ने WWDC 2022 इवेंट की घोषणा कर दी है। ये कांफ्रेंस 6 जून से 10 जून तक चलने वाली है। हर साल की तरह इसमें भी कंपनी अपना नए सॉफ्टवेयर प्रदर्शित करने वाली है, जो इस साल के आने वाले नए डिवाइसों में नज़र आएंगे। लेकिन साथ ही खबर ये भी है कि कंपनी …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

Discuss

Be the first to leave a comment.