Home न्यूज़ YouTube Shorts फीचर जल्द हो सकता है लाइव, TikTok को देगा टक्कर

YouTube Shorts फीचर जल्द हो सकता है लाइव, TikTok को देगा टक्कर

0

अगर आप यू-ट्यूब को पसंद करने के साथ-साथ Tik-Tok को भी इस्तेमाल करते है तो आपके लिए काफी अच्छी न्यूज़ सामने आ रही है। यूट्यूब काफी दिनों से शोर्ट-विडियो पोस्ट करने से जुड़े इ पर काम कर रहा था ताकि यह TikTok को टक्कर दे सके। यूट्यूब ने इसके लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ‘Shorts’ का नाम दिया है।

YouTube Shorts को मौजूदा यूट्यूब पर ही ऐड किया जायेगा। इसमें आपको छोटी विडियो को बनाने और पोस्ट करने का सपोर्ट देगा। विडियो में म्यूजिक के लिए YouTube अपनी लाइसेंस लाइब्रेरी का म्यूजिक इस्तेमाल करने देगी।

तो यह YouTube Shorts कब तक सबसे लिए लाइव होगा? यह फीचर इस साल के अंत तक लाइव किया जायेगा।

साल 2016 में चीनी विडियो स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन TikTok के लांच के साथ से ही यह छोटी विडियो को पोस्ट करना इंडिया में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हुआ है। TikTok के साथ यह फॉर्मेट लोकप्रिय होने का YouTube को काफी फायदा होगा क्योकि यूजर इसको लाइव होते ही इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक होंगे।

TikTok में लांच होने के बाद से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था ख़ासकर प्राइवेसी को लेकर। इंडिया में बैन के अलावा गूगल और एप्पल स्टोर पर से भी इसको हटाया गया था। US गवर्मेंट फोन में से इसको हटाया गया था क्योकि यह नेशनल सिक्यूरिटी थ्रेट कही जा रही थी। तो इन सभी बातों के साथ YouTube TikTok को काफी कड़ी टक्कर दे सकता है।

जैसा की ऊपर बताया जा चूका है, YouTube Shorts इस साल के अंत तक लांच की जा सकती है। लेकिन अगर यह हाल ही के दिनों में बीटा वर्जन के तौर पर पेश किया गया तो कोरोना वायरस की वजह से जो लॉकडाउन किया गया है जिसमे यूजर के लिए यह एक अच्छी एप्लीकेशन साबित हो सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version