इस रक्षाबंधन अपने सिबलिंग्स को दें ये कूल गिफ्ट्स, आखिरी वाला सबसे मजेदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और अभी तक यदि आपने अपने सिबलिंग्स के लिए कोई गिफ्ट डिसाइड नहीं किया है, तो इस लेख में हम आपके रक्षाबंधन के लिए टेक गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं, आप इनमें से अपने बजट के अनुसार अपने भाई बहनों को कोई भी एक अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं। आगे इन रक्षाबंधन टेक गिफ्ट्स (Rakshabandhan Tech Gifts) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Tehran OTT Release: इस ऐप पर रिलीज होगी John Abraham की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर

रक्षाबंधन टेक गिफ्ट्स | Rakshabandhan Tech Gifts

Redmi Pad SE

Redmi Pad Pro and Pad SE launched in India

ये एक बजट फ्रेंडली टैबलेट है, जो उन सिबलिंग के लिए बेहतर होगा, जो स्कूल में हैं। इस टैबलेट को आप 10,000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं, और इसमें आपको Snapdragon 680 चिपसेट के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। पढ़ाई या अन्य एक्टिविटी के लिए ये बच्चों के काफी काम आएगा, और बड़ी बैटरी होने की वजह से सिंगल चार्ज पर लंबा चलेगा।

OnePlus Buds 3: ANC Earbuds

OnePlus Nord Buds 3

ये भी एक किफायती और कुल रक्षाबंधन टेक गिफ्ट हो सकता है, जो आपके सिबलिंग को काफी पसंद आयेगा। इसकी कीमत Independence Day Sale के दौरान मात्र 17,00 रुपए है, और इसमें आपको 12.4mm डायनामिक ड्राइवर, 32dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, और 43 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Hammer Ultra Charge 10000mAh पॉवरबैंक

ये पॉवर बैंक उन सिबलिंग्स के काम आ सकता है, जो जॉब या कॉलेज की वजह से अधिकतर बाहर होते हैं, ऐसे में ये 10,000mAh का पॉवरबैंक फोन डिस्चार्ज होने पर उनके काफी काम आ सकता है। इस पॉवरबैंक की कीमत 649 रुपए है, और ये Type-C PD पोर्ट के साथ 20W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको 2 USB पोर्ट मिलेंगे।

Philips 8144/46 (Hair dryer)

आपकी बहनों के लिए ये गिफ्ट काफी काम का हो सकता है, इस रक्षाबंधन आप अपनी बहनों को ये सस्ता सुंदर गिफ्ट दे सकते हैं, जो Flipkart पर 534 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। 69,000 से ज्यादा यूजर्स द्वारा इसे 4.3 स्टार की रेटिंग मिली है, और ये 1,000W के साथ आता है। इसमें आपको 2 हिट और स्पीड सेटिंग्स मिलेगी, साथ ही 1.5 मीटर लंबी कॉर्ड दी गई है।

Portronics Toofan (Handheld USB Fan)

रक्षाबंधन टेक गिफ्ट्स | Rakshabandhan Tech Gifts

ये भी बच्चों और बड़े दोनों के लिए एक अच्छा रक्षाबंधन टेक गिफ्ट हो सकता है, जो फिलहाल Amazon पर मात्र 699 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है। इसे ईकॉमर्स पर 4.2 स्टार की रेटिंग मिली है, और ये 2000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें आपको 7,800 RPM की पॉवर मिलेगी, और ये 4.5 घंटों तक का रन टाइम देता है। किचन में काम करते समय या लाइट जाने पर हवा के लिए और खास कर हैवी मैकअप के दौरान गर्मी लगने पर काम आ सकता है।

ये पढ़ें: रिचार्ज खत्म फिर भी इंटरनेट करेगा काम, ऐसे करें Jio डेटा लोन का उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageBhai Dooj Wishes in Hindi 2026: भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj Wishes in Hindi 2026- दिवाली के पांच दिनों का आखिरी त्योहार, भाई दूज, इस साल 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई को घर बुलाकर उसके माथे पर टीका लगाती है, आरती उतारती है और अपने हाथ से खाना खिलाती है, वहीँ भाई बदले में उसे तोहफा देता है। तिलक …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

ImagePanchayat Season 5 Release Date: देखने के लिए ये है सबसे सस्ता Prime प्लान

एक नज़र में : फुलेरा की पानी की टंकी पर सचिव जी, प्रह्लाद और विकास की शाम वाली बैठक देखने के लिए आपको अभी और रुकना होगा। Prime Video ने 15 नवंबर को बनराकस की फोटो वाली पोस्ट में बताया कि Panchayat Season 5 इस साल रिलीज़ नहीं होगा। लेकिन अगले ही दिन कंपनी ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products