Home न्यू लांच Dolby Vision के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi TV Stick 4K,...

Dolby Vision के साथ भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi TV Stick 4K, फीचर्स और कीमत जानिए यहाँ

0

फोन जगत के साथ- साथ स्मार्ट टीवी सेगमेंट में भी Xiaomi ने अपनी पकड़ मजबूत की हुई है, लेकिन इसने लंबे समय से देश में अपने टीवी स्टिक लाइनअप को अपग्रेड नहीं किया है, जिसके चलते Xiaomi ने अब भारतीय बाजार में अपना नया TV Stick 4K लॉन्च कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही है, कि यह टीवी स्टिक 4K अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K और कुछ अन्य स्ट्रीमिंग स्टिक्स से मुकाबला करेगी। Xiaomi का टीवी स्टिक 4K क्रमशः वीडियो और ऑडियो के लिए डॉल्बी विजन और एटमॉस को सपोर्ट करता है।

Xiaomi TV Stick 4K कीमत

भारत में Xiaomi TV स्टिक 4K की कीमत 4,999 रुपये है। देखा जाये तो Xiaomi TV स्टिक, Amazon Fire TV स्टिक 4K से 1,000 रुपये सस्ती है। Xiaomi ने स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ ब्लूटूथ Mi रिमोट भी दिया है। Xiaomi TV Stick 4K, 20 फरवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Xiaomi TV Stick 4K फीचर्स

Xiaomi TV Stick 4K अपने नाम के ही अनुसार 4K वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है और यह क्वाड-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 2GB रैम और apps स्टोर के लिए 8GB की स्टोरेज है। यह Android TV 11 वर्ज़न पर चलता है। इस पर आपके पास Xiaomi का अनुकूलित पैचवॉल UI (customised PatchWall) है, जो एक ही इंटरफ़ेस पर OTT और लाइव टीवी कंटेंट प्रदान करता है। Xiaomi ने दावा किया है कि, इस बार उन्होंने इस टीवी स्टिक में कई नए अपडेट किये हैं। साथ ही उन्होंने पुरानी या कम स्पेस के लिए HDMI एक्सटेंडर की सुविधा दी है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 है। स्ट्रीमिंग डिवाइस को चार्ज करने के लिए आपको अभी भी डेट माइक्रोयूएसबी पोर्ट का उपयोग करना होगा।

Xiaomi TV Stick 4K के साथ मिलने वाले रिमोट में आपको Google Assistant के साथ- साथ बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी मिलता है। रिमोट में Netflix, Prime Video और and Disney+ Hotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए क्विक एक्सेस बटन हैं। इन विशेषताओं के साथ, देश में Xiaomi और Amazon के 4K TV स्टिक के बीच बहुत काम अंतर देखने को मिलता है।

  • अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- मात्र 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च हुआ; जानें किस कीमत में खरीद सकते हैं आप

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version