Home अफवाहे/लीक्स Xiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो...

Xiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

0

Xiaomi 13 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दिसंबर 2022 में ही चीन में लॉन्च किया है। अब इस साल के पहले ही महीने में भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को उतारा गया है। लेकिन अब खबर ये है कि Xiaomi यहां रुकने वाली नहीं है और मार्च 2023 तक कंपनी कई नए प्रोडक्ट विश्व स्तर पर और भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसमें सबसे बड़ा लॉन्च फ्लैगशिप Xiaomi 13 स्मार्टफोन सीरीज़ का होगा। कुछ रिपोर्ट सामने आयीं हैं जिनमें Xiaomi Roadmap 2023 सामने आया है और इसके अनुसार कंपनी अब Xiaomi 13 Pro के ग्लोबल लॉन्च पर काम कर रही है और ये MWC 2023 के दौरान हो सकता है। टिपस्टर योगेश ब्रार और ईशान अग्रवाल ने और भी कुछ प्रोडक्ट के नाम बताये हैं जो 2023 के पहले तिमाहीं यानि मार्च 2023 से पहले लॉन्च हो सकते हैं। आइये इनकी जानकारी आपको विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Roadmap 2023 ( मार्च 2023 तक का रोडमैप )

सबसे पहले ख़बर ये है कि Xiaomi अपनी Redmi ब्रैंड में एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो Redmi Note 12 सीरीज़ से सस्ता होगा। ये स्मार्टफोन Redmi Prime सीरीज़ में, Realme 10 4G के मुकाबले में भी सामने आ सकता है और मुख्य बात ये है कि ये जनवरी 2023 में ही लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा जनवरी में ही Poco X5 Pro के आने के भी आसार हैं, जो Redmi Note 12 Pro Speed Edition का रीब्रैंडेड वर्ज़न हो सकता है।

इसके बाद फरवरी 2023 में हमें Xiaomi की तरफ से लैपटॉप देखने को मिल सकते हैं। अब तक सामने आयी खबरों के अनुसार ये RedmiBook सीरीज़ में आ सकता है और इसमें Nvidia RTX 2050 ग्राफ़िक्स कार्ड होगा। आसार हैं कि ये पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ RedmiBook Pro 15 भी हो सकता है, जिसमें 15.6-इंच की IPS डिस्प्ले और 16GB LPDDR5 रैम आएगी। वहीँ ईशान अग्रवाल टिपस्टर की मानें तो, Xiaomi भारत में अगले महीने 2 लैपटॉप लॉन्च करेगी। इसके अलावा फरवरी में ही हमें Xiaomi की तरफ से कुछ वियरएबल डिवाइस देखने का मौका भी मिलेगा।

Xiaomi 13 सीरीज़ और Leica की साझेदारी

मार्च 2023 में Xiaomi MWC 2023 के लिए काफी तैयारी कर रहा है, जहां सबसे पहले कंपनी Leica के साथ पिछले साल शुरू हुई अपनी पार्टनरशिप को विश्व स्तर पर घोषित करेगी। इसके अलावा ये भी आसार हैं कि कंपनी इस मंच पर कुछ नयी कैमरा टेक्नोलॉजी जैसे वेरिएबल अपर्चर भी पेश कर सकती है। इसके बाद कंपनी इसी इवेंट में Xiaomi 13 सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है और उसके तुरंत बाद ये फ़ोन भारत में उपलब्ध होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version