Xiaomi Redmi 6-सीरीज हो सकती है 12 जून को चीन में लांच; बेहतर प्रोसेसर के साथ नौच डिस्प्ले

बजट स्मार्टफोन में मिलेगा नौच-डिस्प्ले?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने इस साल की शुरुआत से ही काफी आकर्षक स्मार्टफोन जैसे रेड्मी नोट 5, नोट 5 प्रो आदि को लांच करके बाज़ार में मुकाबला काफी बेहतर बना दिया है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए कंपनी जल्द ही अपनी Redmi 6-सीरीज को पेश कर सकता है। जो शायद से एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश होंगे जिनमे नौच-डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।

आज कंपनी ने सभी अफवाहों को सच करते हुए चीनी सोशल साईट Weibo पर आधिकारिक पोस्टर पेश किया है जिसपर आपको “6” लिखा दिखाई देता है जिसके अलावा सिर्फ लांच डेट दिखाई गयी है। डिवाइस के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गयी है। लेकिन उम्मीद है की यहाँ पर Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus/Pro को लांच किया जा सकता है।

लांच इवेंट पोस्टर

Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus/Pro के फीचर (आपेक्षित)

अभी हाल ही में Redmi 6 और Redmi 6A को TENAA की साईट पर भी देखा गया था। TENAA की लिस्टिंग को सच माने तो Redmi 6 में आपको 5.45-इंच HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास की सुविधा दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, Redmi 6 में ड्यूल रियर कैमरा (12MP) तथा 5MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

इमेज क्रेडिट : BGR

यह भी पढ़िए: iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

वही दूसरी तरफ Redmi 6A में आपको 5.45-इंच की HD+ (1440×720) 18:9 डिस्प्ले दी जा सकती है जिसके साथ आपको 2.0GHz का क्वैड-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया जा सकता है। चिपसेट के साथ आपको 3GB रैम तथा 32GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

फोन में आपको रियर साइड में 12MP का LED फ़्लैश युक्त सेंसर दिया गया है तथा सामने की तरफ आपको LED फ़्लैश के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI पर रन करता हुआ दिखाई दे सकता है जो 3000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जा सकता है। यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

रेड्मी 6A

यह भी पढ़िए: HTC Desire 12, Desire 12 Plus होंगे इंडिया में 6 जून को लांच; जाने कीमत

इसके अलावा यहाँ पर एक और डिवाइस Redmi 6 Plus/Pro भी लांच किया जा सकता है। जिसमे आपको Redmi 6 की ही तरह 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास युक्त 5.45-इंच HD+, 2.2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर रियर साइड 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Plus/Pro की उपलब्धता

Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Plus ये तीनो ही डिवाइस 12 जून को चीन में लांच की जा सकती है। शाओमी का भारत के बाजारों की तरफ रुझान देखते हुए यहाँ पूरी उम्मीद है की यह भारत में भी लांच किये जा सकते है। यह डिवाइस आपको ब्लू, ब्लैक, स्लिवर, वाइट, और गोल्ड कलर विकल्प में पेश किये जा सकते है। शाओमी से जुड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

Related Articles

ImageTim Cook बोले, अब iPhone, Mac के दाम बढ़ाना मजबूरी, जानें आख़िर क्यों

Apple के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी के CEO Tim Cook ने खुलकर मान लिया है कि अब iPhone, Mac और iPad के दाम बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। यानी इस सितंबर आने वाला iPhone 18, खासकर इसका Pro मॉडल, पिछली बार के मुकाबले काफ़ी महंगा हो सकता है। अगर …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageRedmi Note 10 Ultra हो सकता है Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 26 मई को लांच

अपने फ्लैगशिप लाइनअप की तरह लगता है Xiaomi अपने सब ब्रांड Redmi की काफी लोकप्रिय Note10 सीरीज में भी एक अल्ट्रा वैरीअंट पेश करने वाली है। क्योंकि हाल ही में सामने आई अफवाहें तो इसी तरफ इशारा करती हैं। फोन के कुछ पोस्टर और ऑनलइन लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही आपको मार्केट में …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.