Home न्यूज़ Xioami Mi Pay पेमेंट सर्विस हुई इंडिया में लांच; कैशलेस सिस्टम के...

Xioami Mi Pay पेमेंट सर्विस हुई इंडिया में लांच; कैशलेस सिस्टम के लिए एक और विकल्प

0

स्मार्टफोन मार्किट के साथ-साथ आज Xiaomi ने इंडिया में अपनी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन Mi Pay को भी लांच कर दिया है।

चीन में 2016 में लांच को चुकी यह पेमेंट सर्विस थोडा देर से ही सही लेकिन अब इंडियन मार्किट में  सभी के लिए पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। NFC आधारित मोबाइल पेमेंट सिस्टम ICICI बैंक और PayU द्वारा संचालित है। तो

चलिए जानते है इस एप्लीकेशन में क्या है ख़ास:

यह भी पढ़िए: Xiaomi का बजट स्टॉक एंड्राइड स्मार्टफोन Redmi Go हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Mi Pay का कहाँ कर सकते है इस्तेमाल?

अन्य ऑनलाइन पेमेंट विकल्पों की ही तरह आप Mi Pay के तहत UPI से द्वारा 1 लाख रुपए तक ट्रान्सफर आकर सकते है। इसके अलावा बिल पेमेंट और रिचार्ज की सुविधा भी दी गयी है। Paytm की ही तरह यहाँ पर भी आपको QR कोड स्कैन के द्वारा पेमेंट करने का विकल्प दिया गया है। और जहाँ तक पेमेंट प्राप्त करने की बात है तो उसके लिए आप डायनामिक QR या स्टैटिक QR कोड का विकल्प दिया गया है।

यूजर यहाँ पर अन्य UPI सिस्टम का उपयोग करके अकाउंट बैलेंस और पिन में बदलाव जैसे विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते है। यह MIUI 10 के साथ उपलब्ध किया गया है जिसकी सहायता से आप आसानी से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर SMS या कंटेंट के द्वारा कर सकते है।

इसके अलावा आपको यहाँ पर प्राइवेसी के लिए परेशान होने की भी जरूरत नहीं है क्योकि यहाँ पर आपको पर लोकल क्लाउड एन्क्रिप्टेड का फीचर भी मिलता है।

Paytm, Google Pay और Whatsapp के इन-बिल्ट पेमेंट सिस्टम से Mi Pay को कड़ी टक्कर मिलेगी। आप Mi Pay को 2 से 3 हफ्तों में Mi एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। शाओमी ने यहाँ पर Mi Pay एप्लीकेशन से पेमेंट करने पर 100 Redmi Note 7 फोन और 50 Mi LED TV 4A Pro जीतने का मौका भी दे रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version