Xiaomi Mi Band 5 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 11 नए मोड्स के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज चीन में अपने लोकप्रिय Mi Band के नए वर्जन यानि Mi Band 5 को लांच कर दिया है। यहाँ पर Mi Band 4 के मुकाबले आपको बड़ी डिस्प्ले, नया चार्जिंग मेथड और बेहतर हेल्थ फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है इस आकर्षक स्मार्टबैंड के फीचरों पर:

Xiaomi Mi Band 5 के फीचर

कंपनी ने पिछली बार की ही यहाँ यहाँ भी कलर OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार अब आप हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

इसके अलावा Band 5 में रिमोट कैमरा ट्रिगर, NFC पेमेंट, 5ATM रेसिस्टेंट, और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Xiaomi Mi Band 5 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने Mi Band 5 को चीन में लांच कर दिया है जिसकी सेल 18 जून से शुरू हो जाएगी। Mi Band 5 को 2 मॉडल में पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: 189 युआन (NFC के बिना) और 229 युआन (NFC के साथ) रखी गयी है।

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

ImageMi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi watch भी हो सकती है पेश

Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए Mi Smart Band 5 को पहले ही जून महीने में चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। Band 5 में बड़ी कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImageNothing Ear और Ear (a) भारत में हुए लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Nothing कंपनी ने अपने दो नए TWS इयरबड्स Ear और Ear (a) लॉन्च किए हैं। इन्हें कम्पनी द्वारा जापान के community update event में पेश किया गया था। पिछले साल लॉन्च हुए Ear(2) की सफलता के बाद EAR को 11mm ड्राइवर, स्टेक लेआउट, अच्छे वाइब्रेशन एम्प्लीट्यूड के साथ पेश किया गया है। जानते है, दोनों …

ImageXiaomi Mi Mix Fold हुआ स्नैपड्रैगन 888 और 108MP कैमरा सेंसर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xioami Mi Ultra, Mi Lite, Mi 11 Pro और Mi Band 6 को लांच करने के बाद कंपनी ने आज अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold को लांच कर दिया है। यह डिवाइस Samsung Galaxy Fold जैसे डिजाईन के साथ पेश किया है। फोल्डेबल डिजाईन के अलावा फोन में आपको लिक्विड लेंस, 108MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.