Xiaomi 15 CIVI जल्द लेगा भारत में एंट्री, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च की जानकारी आयी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi जल्द ही CIVI सीरीज में अपना नया मॉडल Xiaomi 15 CIVI शामिल करने वाला है। पहले इसे फोन से संबंधित कई लीक्स की जानकारी सामने आयी थी और अब इंडिया में Xiaomi 15 CIVI लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jaat OTT Release: इस तारीख को धूम मचाएगी सनी देओल की Jaat, इस एप पर होगी रिलीज

Xiaomi 15 CIVI लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में भारतीय टिप्स्टर Yogesh Brar द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इससे संबंधित ट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आयी है, लेकिन फोन को जून के आखिर या जुलाई के शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

वैश्विक लॉन्च की बात करें, तो Xiaomi 15 CIVI, या Xiaomi CIVI 5 Pro को 22 मई, 2025 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। “Little 15” कोडनेम वाले इस डिवाइस में बेहतर फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। चीन में CIVI 5 Pro के लॉन्च के बाद Xiaomi CIVI 15 को एक महीने और कुछ सप्ताह में भारत में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 15 CIVI स्पेसिफिकेशंस

Snapdragon 8s Gen 4 vs. 8s Gen 3: How Do The Processors Compare?

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.55-इंच का 1.5K माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 8GB + 256GB, 12GB + 512GB ये दो स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं।

बैक पैनल पर 50MP Leica फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन 6,000 mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ये HyperOS 2.0 के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। फोन 7.45mm स्लिम होने की उम्मीद है।

Xiaomi 15 CIVI कीमत

भारतीय टिप्स्टर Yogesh Brar द्वारा पहले भी फोन से संबंधित जानकारी साझा की गई थी, जिसके अनुसार इस फोन को भारत में तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। बेसलाइन वेरिएंट के लिए फोन की कीमत लगभग 45,000 रुपये हो सकती है। इस कीमत पर ये फोन realme GT 7, OnePlus 13R और Galaxy S24 FE जैसे फोन्स को टक्कर देगा।

ये पढ़ें: 20 हज़ार से कम में Samsung लॉन्च करने वाला है ये नया फोन – Geekbench और BIS पर हुआ स्पॉट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMoto G96 5G इन धांसू फीचर्स के साथ भारत में लेगा जल्द एंट्री, टीजर के साथ कीमत की जानकारी भी लीक

Motorola भारत में अपना एक और मिड रेंज फोन लॉन्च करने वाला है,वार कंपनी ने हाल ही में एक टीजर भी साझा किया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये Moto G96 5G हो सकता है। आगे Moto G96 5G इंडिया लॉन्च टीजर …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImagePOCO का ये फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ इस महीने लेगा भारत में एंट्री, फीचर्स आएं सामने

इस महीने POCO भारत में अपना दमदार स्मार्टफोन POCO M7 Plus लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसके भारत में लॉन्च होने की टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Redmi 15 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की …

Discuss

Be the first to leave a comment.