स्मार्टफोन की लत से इस महिला को हुआ ‘स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम’, इस अंधेपन से बचने के डॉक्टर ने बताये ये उपाय

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में स्मार्टफोन से जुड़ी एक नयी बीमारी का नाम सामने आया है। ये घटना हैदराबाद की है, जहां एक महिला स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम (smartphone vision syndrome (SVS)) का शिकार हो गयी। इस 30 वर्षीय महिला को एक लम्बे समय तक अँधेरे या कम रौशनी में फ़ोन देखने के कारण देखने में समस्या आने लगी। ऐसे में कुछ पल ऐसे होते थे, जब कुछ सेकेंडों के लिए इन्हें कुछ भी नहीं दिखाई देता है। लेकिन अब इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार है।

स्मार्टफोन जहां अब हर हाथ में है और लोग हर चीज़ कॉल, दफ्तर के काम, मेल, एंटरटेनमेंट, वीडियो कॉलिंग, सभी के लिए इसका बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में ये रोग किसी को भी हो सकता है। आइये जानते हैं कि किस तरह स्मार्टफोन से बीमारी जन्मी और डॉक्टर ने इन्हें क्या उपाय बताये, जिससे ये बीमारी ठीक हो सकती है।

30 वर्षीय इस महिला को स्मार्टफोन के कारण स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम हुआ। इन्हें अचानक कुछ सेकेंडों के लिए अंधापन महसूस होता था और ऐसा अक्सर तब होता था, जब ये रात में बाथरूम या पानी के लिए उठती थीं। जब ये समस्या बढ़ी, तो इन्होंने आँखों के डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर द्वारा सुझाये गए सभी टेस्ट नार्मल आने पर, इन्हें न्यूरोलॉजी के डॉक्टर को रेफेर कर दिया गया। इनका नाम डॉक्टर सुधीर कुमार है।

सुधीर कुमार ने ही अपने ट्वीट में इस महिला की इस बीमारी की जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “इस मरीज़ का नाम मंजू है और इन्होंने अपने बच्चे की देखभाल के लिए अपनी ब्यूटिशियन की नौकरी छोड़ दी, जिसके बाद ये देर रात तक 2-3 घंटे अँधेरे कमरे में स्मार्टफोन पर कुछ न कुछ देखा करती थीं। और धीरे धीरे इनको ये कुछ सेकेंडों के लिए ना दिखाई देने की परेशानी होने लगी।

इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि जब उन्होंने इनकी दिनचर्या के बारे में पूछा, तो दवाई न देकर, इन्हें केवल फ़ोन से बिल्कुल दूर रहने की सलाह दी। मंजू को लगा कि उनके दिमाग में कोई नर्व या नस से सम्बंधित समस्या हो गयी है और उन्होंने डर की वजह से और डॉक्टर की बात मानते हुए, स्मार्टफोन की तरफ देखना बिल्कुल छोड़ दिया। ऐसे में लगभग एक महीने में उनका ये अंधापन धीरे-धीरे कम होने लगा।

इसके आगे डॉक्टर सुधीर कुमार ने अपने ट्वीट में लोगों को इस स्मार्टफोन विज़न सिंड्रोम से बचने के उपाय बताते हुए लिखा है कि जो लोग लैपटॉप पर घंटों काम करते हैं, उन्हें भी ये हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको हर 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए स्क्रीन से कहीं दूर देखना चाहिए। वो लिखते हैं कि आप 20-20-20 रूल भी अपना सकते हैं। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए स्क्रीन को छोड़ 20 फ़ीट दूर राखी किसी भी चीज़ पर फोकस करें। इसके अलावा व्यर्थ में घंटों स्मार्टफोन स्क्रीन भी ना देखें, ख़ासतौर से अँधेरे में ब्राइट स्क्रीन न देखें।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiPhone 13 सीरीज़ 14 सितम्बर को हो सकती है लॉन्च; सामने आएंगे ये चार स्मार्टफोन

iPhone 13 का लॉन्च अब नज़दीक लगता है। ढ़ेरों अफ़वाहें हैं कि नयी iPhone 13 सितम्बर के महीने में लॉन्च होने जा रही है और अब बस इसमें कुछ ही दिन बाकी हैं। वैसे हर बीतते दिन के साथ हमें इन स्मार्टफोनों के बारे में कुछ न कुछ और पता चलता जा रहा है। आज …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.