Microsoft ने Windows 11 File Explorer Update के साथ एक नया फीचर पेश किया; PC से फ़ोन्स की फाइल्स मैनेज कर पाएंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Microsoft ने Windows 11 File Explorer Update के साथ एक नया फीचर पेश किया है, जिसके माध्यम से फ़ोन और विंडोज क बीच वायरलेस तरीके से कनेक्शन बनाया जा सकता है। यूजर्स इस फीचर का उपयोग करके आसानी से अपने फ़ोन को मैनेज पर पाएंगे। इस फीचर की घोषणा कंपनी ने 25 जुलाई को की थी। इस फीचर को Android स्मार्टफ़ोन के सर्वर साइड फीचर में शामिल किया जायेगा, जिसके माध्यम से यूजर्स Copilot को फ़ोन के इनबॉक्स में मैसेज भेजने के लिए पूछते हैं। आगे इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Windows 11 File Explorer Update का नया फीचर क्या है

कंपनी ने अपनी माइक्रो साइट के एक ब्लॉगपोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया है, कि कंपनी ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जो windows ऐप के माध्यम से फ़ोन को Windows से कनेक्ट करेगा और यूजर्स अपने Windows के फाइल एक्स्प्लोरर पर ही फ़ोन की फाइल्स को मैनेज कर पाएंगे। फिलहाल ये फीचर Windows Insider channels द्वारा Windows Insider पर पंजीकृत यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसके माध्यम से यूजर्स फाइल्स को डिलीट, रीनेम करने के साथ साथ फ़ोन से अपने Windows में मूव भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स PC से अपने फ़ोन में भी फाइल्स को ऐप के माध्यम से मूव कर पाएंगे।

ये पढ़े: Jio Independence Day Offer 2024: बिना इंस्टालेशन शुल्क दिए अनलिमिट इंटरनेट का मिलगा फायदा

नया फीचर कैसे काम करता है

  • इसके लिए आपके पास Android 11.0 या उसके बाद का वर्जन होना चाहिए।
  • आपके फ़ोन में Windows app का बीटा वर्जन होना चाहिए और ऐप वर्जन 1.24071 या उसके बाद का होना चाहिए।
  • आप अपने सिस्टम पर चल रहे Windows 11 से Windows Insider Program पर पंजीकृत होने चाहिए।
  • अब Windows 11 Insider channels में से किसी एक चैनल को चुनना होगा।
  • इसके बाद अपने Windows की सेटिंग्स में जाएं और “Bluetooth & devices” के सेक्शन को ओपन करें।
  • अब “Mobile Devices” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और एंड्राइड फ़ोन को एक्सेस करने की परमिशन दें।
  • इतना करने पर File Explorer में एक टॉगल दिखेगा उसे इनेबल करें।

ये पढ़े: Samsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageGoogle ने पेश किया नया Play Store अपडेट; AI फीचर्स के साथ मिलेंगे नए बदलाव

Google ने अपने Play Store में कुछ बदलाव किये हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस को और भी आसान और बेहतर बनाया जा सकें। इसके लिए Google ने AI फीचर्स का उपयोग किया है। कंपनी ने अपने Play Store में जनरेटेड ऐप रिव्यु और FAQ के फीचर को शामिल किया है, इसके साथ ही नए Play Store …

ImageInstagram ने पेश किया multi-audio tracks feature: एक रील में जोड़ पाएंगे 20 ऑडियो ट्रैक्स

इस साल Instagram ने अपने ऐप में काफी नए फीचर्स शामिल किए हैं, जिनमें प्रोफाइल पर म्यूजिक लगाने वाला फीचर और चैट्स के दौरान गेम खेलने वाला फीचर भी शामिल है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक और नया फीचर शामिल किया है, जिसके माध्यम से एक ही …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.