रातों-रात बदले Twitter के सी.ई.ओ – जानें कौन हैं पराग अग्रवाल, जो बने नए सीईओ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पराग अग्रवाल, जो एक भारतीय-अमरीकी टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव हैं, वो आज से Twitter के नए सी.ई.ओ. बन चुके हैं। कल देर शाम जैक डोर्से (Jack Dorsey) ने ट्विटर के CEO पद को छोड़ दिया और उन्होंने अपना इस्तीफ़ा (resignation) ट्विटर पर पोस्ट भी किया है। इस ट्वीट पर नए सीईओ बने पराग अग्रवाल ने उन्हें मैसेज करते हुए लिखा है कि, “मैं बहुत सम्मानित और खुश हूँ। साथ ही मैं आपकी मुझे दी गयी लगातार सलाह और दोस्ती के लिए भी आभारी हूँ। मैं आपके द्वारा बनायी गयी इस सर्विस, संस्कृति और उद्देश्य जो आपने ही हमारे बीच बनाये रखा है और कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए इस कंपनी को यहां तक लाने के लिए भी आपका आभार व्यक्त करता हूँ।”

पराग अग्रवाल भले ही ट्विटर के सी.ई.ओ आज बने हों, लेकिन पिछले 10 साल से वो ट्विटर में काम कर रहे हैं। अब इनका नाम भी उन बड़ी भारतीय हस्तियों में शुमार हो गया है, जो विश्व स्तर पर व्यापार या बड़ी नामचीन कंपनियों की कमान संभाल रहे हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

आइये आपको बताते हैं कि आज Twitter के CEO बनने वाले पराग अग्रवाल, दरअसल कौन हैं।

  • Twitter CEO बनने से पहले पराग अग्रवाल, Twitter में लगभग 10 साल पहले Distinguished Software Engineer की पोस्ट पर आये और उसके बाद CEO बनने से पहले चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के रूप वो यहां काम कर रहे थे।
  • टेक्नोलॉजी जगत में Google के CEO सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) और Microsoft के CEO सत्य नडेला (Satya Nadella) के बाद वो तीसरे हैं, जो भारतीय मूल के हैं। इसी बात से देसी ट्विटर उपयोगकर्ता काफी खुश भी हैं।
  • इससे पहले पराग Microsoft, Yahoo में भी काम कर चुके हैं।
  • पराग अग्रवाल ने IIT में 77th रैंक पायी और उन्होंने IIT Bombay से Computer Science and Engineering में B Tech किया।
  • इसके बाद कंप्यूटर साइंस (Computer Science) में PhD करने के लिए वो Stanford university गए।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च …

Imageपराग अग्रवाल से दोगुना कमाते हैं गूगल सी.ई.ओ. सुन्दर पिचाई; IBM, Twitter, Adobe, Microsoft के भारतीय सी.ई.ओ. की सैलरी आपको कर देंगी हैरान

हाल ही में Google, Microsoft जैसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में अब भारतीय मूल के सी.ई.ओ मौजूद हैं, और ये हर भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है। हाल ही में एक और भारतीय ने ग्लोबल सोशल मीडिया ऐप Twitter पर सी.ई.ओ की पोस्ट पायी है और ये हैं पराग अग्रवाल। जैक डोर्से के बाद …

ImageElon Musk Vs Twitter: Twitter के नए बॉस बने Elon Musk के फैसलों का Twitter कर्मचारियों व यूज़र पर पड़ेगा क्या असर ?

Twitter विश्व प्रसिद्ध सोशल मीडिया साइट है, जो बहुत प्रभावी है। लेकिन पिछले एक साल से Twitter केवल एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी ख़बर बन चुका है। लगभग साल भर से चल रही Elon Musk और Twitter की जंग पर सभी की नज़र रही है। अब आखिरकार अक्टूबर 2022 …

ImageiPhone SE 4 केस की तस्वीरें हुई लीक, जानें कैसा होगा नए iPhone SE की डिज़ाइन

इंटरनेट पर iPhone SE 4 Case के लीक की खबरे तेज़ी से फ़ैल रही हैं और रिपोर्टों के अनुसार कंपनी नए SE मॉडल पर काम कर रही है। अगले साल 2025 में भी Apple नया iPhone SE 4 लॉन्च करने वाला है। लेकिन इस Iphone के लांच होने से पहले ही इसकी केस रेंडर्स की …

ImagePoco X6 Neo vs Realme 12 5G: 15,999 के बजट में कौन है विजेता ?

Poco X6 Neo और Realme 12 5G, दोनों ही हाल ही में भारतीय बाज़ार में आये हैं। Poco और Realme, दोनों प्रतियोगी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने ये नए फ़ोन किफ़ायती बजट में लॉन्च किये हैं। Realme 12 5G और Poco X6 Neo दोनों ही 15,000 से 17,000 रुपए के बजट में भारत में आये हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.