Waves OTT के साथ फ्री में देखें लाइव टीवी, ऐसे करें उपयोग नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप टीवी देखने का शौक रखते हैं, और उसके लिए हर महीने पैसे भरते हैं, तो आपको शायद ही पता होगा, कि आप बिना पैसे खर्च करें 100 से ज्यादा चैनल्स को देख सकते हैं, इसके अतिरिक्त इसमें कुछ शो और फिल्में भी उपलब्ध होगी। दरअसल सरकार ने Waves OTT को लॉन्च किया है, जो फिलहाल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के ये दुविधाएं दे रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme P3 Ultra इंडिया लॉन्च टीजर आया सामने, इससे क्या उम्मीद की जा सकती है?

Waves OTT फ्री चैनल्स के साथ उपलब्ध

इस ऐप को भारतीय सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है, जिसमें आपको अलग अलग भाषाओं में कई चैनल्स मिलेंगे। इनमें म्यूजिक, दूरदर्शन, और न्यूज जैसे चैनल्स भी शामिल हैं।

इस ऐप की खास बात है, कि इसे फ्री रखा गया है, जिससे कोई भी यूजर बिना रुपए खर्च किए इन सभी चैनल्स का लाभ ले सकता है, हालांकि इनमें सभी कंटेंट के साथ विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे।

ऐप का उपयोग आप iOS, Android, और अपने स्मार्ट टीवी में भी कर सकते हैं, इसके लिए बस आपको मोबाइल नंबर या ईमेल के माध्यम से ऐप में लॉगिन करना होगा। लाइव चैनल्स के साथ साथ इसमें डाउनलोड की सुविधा भी मिलती है। ऐप में बच्चों के लिए एक अलग से प्रोफाइल बनाया गया है।

Waves OTT में फ्री चैनल्स कैसे देखें?

  • इसके लिए सबसे पहले Play Store या App Store से Waves OTT डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को खोलें, और यहां लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना नंबर डालें, और नंबर पर जो OTP आयेगा, उसे दर्ज करें।
  • ऐप में लॉगिन होने के बाद नीच मेनू बार में TV/Radio के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अलग अलग केटेगरी में कई लाइव चैनल्स मिलेंगे।
  • इनमें से आप किसी को भी प्ले करके देख सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात है, कि इसके लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। बिना इंटरनेट के ये ऐप कम नहीं करेगा।

ये पढ़ें: Ming-Chi Kuo: Apple का फोल्डेबल iPhone $2000 की कीमत पर इन फीचर्स के साथ होगा उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products