Vivo Z1 Pro 32MP सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ इंडिया में हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo Z1 Pro को काफी लीक्स और टीज़र के बाद आखिरकार आज लांच कर दिया है। यह इंडिया में विवो का पहला फोन है जिसमे पंच-होल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन की मुख्य खासियत है इसमें दिया 32MP फ्रंट कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी। तो चलिए एक नज़र डालते है Vivo Z1 Pro के फीचर और स्पेसिफिकेशन:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu एडिशन हुआ चीन में लांच

Vivo Z1 Pro की कीमत और उपलब्धता

मॉडल Vivo Z1 Pro
4GB+64GB 14,990 रुपए
6GB+64GB 16,990 रुपए
6GB+128GB 17,990 रुपए

यह तीनो ही वरिएन्त Sonic Blue, Mirror Black और Sonic Black कलर ऑप्शन के साथ किये गये है और पहली सेल 11 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर शुरू होगी।

Vivo Z1 Pro के फीचर

Vivo Z1 Pro के पहले पंच-होल डिस्प्ले वाले फोन में आपको 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ दी गयी है।

Vivo Z1 Pro punch-hole display

फोटोग्रफी के लिए पीछे की तरफ आपको 16MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का इन-डिस्प्ले सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है।

Vivo Z1 Pro back

अन्य फीचरों में, यहाँ एंड्राइड पाई आधारित FunTOuch OS सॉफ्टवेयर डार्क मोड, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड के साथ दिया गया है। इसके अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जर के साथ, USB टाइप-C पोर्ट, डेडिकेटेड गूगल बटन, L1 सर्टिफिकेट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया मिलता है।

Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Z1 Pro
डिस्प्ले 6.53-इंच, FHD+ LCD, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट,  Adreno 616 GPU
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित FunTouch OS
रियर कैमरा 16MP (f/1.8) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4)
सेल्फी कैमरा 32MP, f/2.0
अन्य  USB टाइप-C पोर्ट, डेडिकेटेड गूगल बटन, L1 सर्टिफिकेट, 3.5mm ऑडियो जैक, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग
इंडियन प्राइस 14,990 रुपए / 16,990 रुपए / 17,990 रुपए

 

Related Articles

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imageएक्सक्लूसिव: Vivo Z1X होगा सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में लांच

Vivo का नया स्मार्टफोन Z1X जल्द ही इंडिया में लांच किये जाने की वजह से खबरों में बन हुआ था। Smartprix को मिली जानकारी के अनुसार यह डिवाइस सितम्बर महीने के पहले हफ्ते में लांच किया जायेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी इसका 48MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेंसर। यह लेटेस्ट फोन …

ImageVivo Z1 Pro (FAQ): Vivo Z1 Pro से जुड़े सभी सवालों का जवाब

Vivo Z1 Pro को इंडिया में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है जिसमे गेमिंग को लेकर भी काफी ध्यान दिया गया है। Z1 Pro इंडिया में Vivo का पहला पंच-होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें आपको 32MP फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर जैसे लेटेस्ट फीचर भी मिलते है। …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products