Home रिव्यु Vivo Z1 Pro (FAQ): Vivo Z1 Pro से जुड़े सभी सवालों का...

Vivo Z1 Pro (FAQ): Vivo Z1 Pro से जुड़े सभी सवालों का जवाब

0
Vivo Z1 Pro design

Vivo Z1 Pro को इंडिया में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है जिसमे गेमिंग को लेकर भी काफी ध्यान दिया गया है। Z1 Pro इंडिया में Vivo का पहला पंच-होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इसमें आपको 32MP फ्रंट कैमरा, 5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर जैसे लेटेस्ट फीचर भी मिलते है।

अगर आप इस गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो Vivo Z1 Pro आपके PUBG गेमिंग के लिए एक आकर्षक डिवाइस साबित होता है। तो डिवाइस को खरीदने से पहले या अगर अगर खरीद चुके है तो भी आपके मन में कुछ सवाल होंगे की क्या यह Camera2API को सपोर्ट करता है? क्या इसमें पैरेलल ड्यूल एप्प का इस्तेमाल कर सकते है? ऐसे ही कई सवालों का जवाब जानते है इस फुल FAQ में:

Vivo Z1 Pro Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन क्या है?

उत्तर: Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Z1 Pro
डिस्प्ले 6.53-इंच, FHD+ LCD, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट,  Adreno 616 GPU
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित FunTouch OS
रियर कैमरा 16MP (f/1.8) +8MP (f/2.2) +2MP (f/2.4)
सेल्फी कैमरा 32MP, f/2.0
अन्य  USB टाइप-C पोर्ट, डेडिकेटेड गूगल बटन, L1 सर्टिफिकेट, 3.5mm ऑडियो जैक, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग
इंडियन प्राइस 14,990 रुपए / 16,990 रुपए / 17,990 रुपए

 

डिजाईन और डिस्प्ले से जुड़े सवाल

प्रश्न: Vivo Z1 Pro का डिजाईन कैसा है?

उत्तर: Vivo Z1 Pro अपने ग्रेडिएंट कलर और पंच-होल डिस्प्ले के साथ काफ मॉडर्न नज़र आता है। फोन इस्तेमाल में बड़ा और भारी है लेकिन घुमावदार किनारे इसको एक अच्छी ग्रिप देते है। इसके अलावा साइड में आपको डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गयी है?

उत्तर: नहीं, Z1 Pro की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन तो नहीं दी गयी है लेकिन ये 2.5D कर्व ग्लास के साथ आता है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर का परफॉरमेंस कैसा है?

उत्तर: जी हाँ, Vivo Z1 Pro का फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज़ और सटीक है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro के बॉक्स में क्या मिलता है?

उत्तर: फोन के बॉक्स में मिलता है:

  • हैंडसेट
  • ट्रांसपेरेंट केस कवर
  • हैडफ़ोन
  • 18W चार्जिंग अडाप्टर
  • चार्जिंग केबल
  • सिम एजेक्टर टूल
  • पेपर वर्क

प्रश्न: क्या Vivo Z1 Pro में USB-टाइप C पोर्ट दिया गया है?

उत्तर: नहीं, फोन में आपको माइक्रो USB पोर्ट ही देखने को मिलता है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की डिस्प्ले कैसी है?

उत्तर: स्पेसिफिकेशन देखें तो यहाँ 6.53-इंच की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले देखने में काफी शार्प और बेहतर कंट्रास्ट के साथ मिलती है। इसके अलावा यहाँ स्क्रीन कैलिब्रेशन, डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन जैसे ऑप्शन सेटिंग्स में मिलते ही है।

प्रश्न: Vivo Z1 में ऑटो ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है? आउटडोर इस्तेमाल में डिस्प्ले कैसा परफॉर्म करती है?

उत्तर: हां यहाँ ऑटो ब्राइटनेस का आप्शन तो मिलता है लेकिन आउटडोर इस्तेमाल में इसको बहुत ज्यादा बेहतर नहीं कहा जा सकता है।

प्रश्न: क्या इसमें नौच को छुपाने का ऑप्शन मिलता है?

उत्तर: नहीं, पंच-होल डिस्प्ले को छुपाने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है।

प्रश्न: क्या फोन में आई-प्रोटेक्शन फ़िल्टर भी दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ, सेटिंग्स में आई प्रोटेक्शन मोड दिया है।

प्रश्न: क्या Vivo Z1 Pro वाटर-रेसिस्टेंट है?

उत्तर: नहीं, Vivo Z1 Pro वाटर-रेसिस्टेंट नहीं है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में नोटिफिकेशन LED दी गयी है?

उत्तर: नहीं, यहाँ नोटिफिकेशन LED नहीं दी गयी है।

प्रश्न: क्या Vivo Z1 Pro में IR ब्लास्टर भी दिया गया है?

उत्तर: नहीं, यहाँ पर IR ब्लास्टर का सपोर्ट नहीं मिलता है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro कौन-कौन से कलर में उपलब्ध है?

उत्तर: Sonic Blue, Mirroe Black, Sonic Black

परफॉरमेंस से जुड़े सवाल और उनके जवाब

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में कौन सी चिपसेट देखने को मिलती है?

उत्तर: Z1 Pro में आपको 2.3Ghz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दी गयी है। जिसके साथ ग्राफ़िक के लिए Adreno 616 GPU मिलता है।

प्रश्न: Z1 Pro कितने वरिएन्त के साथ लांच किया गया है?

उत्तर: Vivo की ये डिवाइस 4GB+64GB, 6GB+64GB और 6GB+128GB तीन अलग-अलग वरिएन्त के साथ पेश की गयी है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में गेमिंग के लिए क्या एक्स्ट्रा फीचर दिए गये है?

उत्तर:  Z1 Pro को कंपनी ने PUBG Mobile Club Open 2019 के आधिकारिक फोन के तौर पर पेश किया गया है। यहाँ पर बेहतर चिपसेट के साथ कुछ एक्स्ट्रा गेमिंग फीचर भी मिलते है जिसमे Vibraton feedback, Game Cube और Game optimization mode शामिल है। इसके अलावा यहाँ डेडिकेटेड eSports मोड भी दिया गया है ताकि आप लम्बा गेमिंग सेशन आसानी से खेल सके।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है?

उत्तर: Z1 Pro एंड्राइड पाई आधारित FunTouch OS पर रन करता है। कंपनी ने अभी एंड्राइड Q अपडेट से जुडी कोई जानकारी नहीं दी है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट को Antutu पर कितना स्कोर मिलता है?

उत्तर: हमारे टेस्ट में Vivo Z1 Pro को Antutu बेंचमार्क पर 184986 पॉइंट्स मिलते है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में माइक्रो SDकार्ड सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: जी हाँ, Z1 Pro में आपको डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट मिलता है जिसको आप 256GB तक बढ़ा सकते है।

प्रश्न: क्या Vivo Z1 Pro में Widevine L1 सपोर्ट सर्टिफिकेशन मिलता है?

उत्तर: हमारी रिव्यु यूनिट में L1 सर्टिफिकेशन तो नहीं मिलता है लेकिन कंपनी ने लांच इवेंट में कहा तथा की जल्दी ही OTA अपडेट के साथ डिवाइस को HD स्ट्रीमिंग के लिए सपोर्ट प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में एप्लीकेशनों को फिंगरप्रिंट स्कैनर से लॉक कर सकते है?

उत्तर: बिलकुल, बल्कि सिर्फ फिंगरप्रिंट से ही नहीं बल्कि फेस रिकग्निशन से भी आप एप्प लॉक कर सकते है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में कितनी बड़ी बैटरी दी गयी है? 

उत्तर: यहाँ पर 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो आसानी से आपको 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है और इसके अलावा बॉक्स में फ़ास्ट चार्जर भी दिया गया है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में कितनी स्टोरेज यूजर के इस्तेमाल के लिए फ्री है?

उत्तर: फोन में आपको 64GB में से 52GB यूजर-एंड पर फ्री मिलती है बाकि स्पेस OS और कुछ अन्य एप्लीकेशनों के लिए सुरक्षित है।।

प्रश्न: क्या आप डिवाइस में दी गयी एप्लीकेशनों को अन-इन्सटाल्ड कर सकते है?

उत्तर: अगर एप्लीकेशन डिलीट करने की बात ही तो कुछ एप्लीकेशन को आसानी से अन-इनस्टॉल की जा सकती है लेकिन कुछ सिस्टम एप्प होने की वजह से डिलीट नहीं हो सकती है।

प्रश्न:क्या Vivo Z1 Pro में नेविगेशन जेस्चर दिए गये है?

उत्तर: जी हाँ आप सिस्टम सेटिंग्स के तहत नेविगेशन जेस्चर को एनेबल कर सकते है।

प्रश्न:  क्या VIvo Z1 Pro में एप्प क्लोन या पैरेलल ड्यूल एप्प का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: वैसे Z1 Pro में एप्प क्लोन का सपोर्ट मिलता है लेकिन आप सिर्फ WhatsApp, Facebook जैसी एप्लीकेशनों को ही क्लोन कर सकते है।

कनेक्टिविटी से जुड़े सवाल

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: जी हाँ, आप आसनी से यहाँ 2 जियो सिम इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न:  Vivo Z1 Pro में 3.5m ऑडियो जैक दिया गया है?

उत्तर: जी हाँ, यहाँ माइक्रो-USB पोर्ट से बराबर में ऑडियो जैक भी दिया गया है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro का ऑडियो आउटपुट कैसा है?

उत्तर: इस सेगमेंट के अन्य फोन के साथ यहाँ ऑडियो आउटपुट स्पीकर से काफी तेज़ और साफ़ है जो गेमिंग के लिए अच्छा है। हैडफ़ोन से आउटपुट उतना खास नहीं है जितना हम उम्मीद करते है।

प्रश्न:  क्या Vivo Z1 Pro कॉल रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है?

उत्तर: हाँ यहाँ कॉल रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया या है।

प्रश्न:  Vivo Z1 Pro में FM रेडियो का सपोर्ट मिलता है ?

उत्तर: नहीं, इसमें रेडियो नहीं दिया गया है।

प्रश्न: USB OTG का सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: हाँ, आप यहाँ USB OTG फीचर का इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न: Z1 Pro में NFC सपोर्ट मिलता है?

उत्तर: नहीं, NFC सपोर्ट यहाँ उपलब्ध नहीं है।

कैमरा परफॉरमेंस से जुड़े सवाल

प्रश्न: Vivo Z1 Pro का कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या है?

उत्तर: Vivo Z1 Pro में आपको 32MP सेल्फी कैमरा तथा पीछे 16MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में फेस अनलॉक दिया गया है?

उत्तर: बिल्यकुल यहाँ पर फेस रिकग्निशन और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।

प्रश्न:  Vivo Z1 Pro में स्लो-मो रिकॉर्डिंग का फीचर दिया गया है?

उत्तर: यहाँ पर आसानी से 1080@120fps पर विडियो रिकॉर्ड कर सकते है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro में कौन से कैमरा मोड दिए गये है?

उत्तर: यहाँ पर आपको प्रो मोड, पैनोरमा, डेडिकेटेड नाईट मोड, AI ब्यूटी मोड, फन विडियो और AR स्टीकर जैसे मोड दिए गये है।

प्रश्न: क्या Vivo Z1 Pro से 4K विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते है?

उत्तर: बिल्कुल, Z1 Pro में 4K विडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते है लेकिन इसमें EIS का सपोर्ट नहीं मिलता है।

प्रश्न: क्या यहाँ पर Camera2API का सपोर्ट दिया गया है?

उत्तर: सॉरी, लेकिन यहाँ पर C2API सपोर्ट नहीं दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

प्रश्न: Vivo Z1 Pro की इंडियन प्राइस कितना है?

उत्तर: Vivo Z1 Pro को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ 14,990 रुपए तथा 6GB+64GB मॉडल को 16,990 रुपए तथा 17,990 रुपए में 6GB+128GB मॉडल को पेश किया गया है।

प्रश्न: Vivo Z1 Pro कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा?

उत्तर:  यह डिवाइस फ्लिप्कार्ट पर 11 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version