Vivo Y51s 5G हुआ Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo Y51s चीन में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51s एक्सिनोस प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 5G मॉडम के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि विवो अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन्स:

Vivo Y51s के फीचर

सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए साइड की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS मिलता है।

प्रोसेसर की बात करे तो फोन ओक्टा कोर Exynos 880 5G पर रन करता है। Y51s को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 4,500mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।

फ़ोन में आपको 90mm लिक्विड कूल्ड हीट पाइप और मल्टी लेयर PGS ग्रेफाइट हीट सिंक भी दी गयी है जो डिवाइस को लगभग 10-डिग्री तक ठंडा रखने में सक्षम है।

Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y51s
डिस्प्ले 6.53-इंच, FHD+, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
चिपसेट ओक्टा -कोर Exynos 880, Mali G76 MP5 GPU
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 48MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS 10.5
बैटरी 4.500mAh
अन्य साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS

Related Articles

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImageVivo Y51हुआ 5,000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51 स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और किफायती कीमत के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Vivo Y51 की स्पेसिफिकेशन्स: Vivo Y51 के …

ImageVivo Y51A हुआ 5,000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में पिछले साल लांच किया गया था। और अंब कंपनी ने इसी सीरीज के एक अन्य फोन Y51A को पेश किया है जो स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है इसमें 8GB रैम और 16MP सेल्फी कैमरा का ऑप्शन दियाहै। फ़ोन के पीछे की तरफ …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products