कलर चेंजिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo Y100, जानिए कीमत और स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y100 को लॉन्च कर दिया है। डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह Vivo Y-series का ऐसा पहला फोन है, जिसमें आपको कलर चेंजिंग फीचर मिलेगा। इसके बैक पैनल पर Fluorite AG ग्लास दिया गया है। Vivo Y100 में 64MP का रियर कैमरा है, जिसके साथ OIS दिया गया है। आइए इसके स्पेक्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़े :-5,000 रूपए में ANC के साथ आने वाले बेस्ट TWS Earbuds

Vivo Y100 कीमत और उपलब्धता

Vivo Y100 के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री Flipkart और Amazon के अलावा Vivo के ऑनलाइन स्टोर में भी शुरू हो गई है। Vivo उन ग्राहकों के लिए फोन पर फ्लैट 1000 रुपये की तत्काल छूट दे रहा है, जो भुगतान करने के लिए HDFC, ICICI और SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करेंगे। Vivo Y100 पैसिफिक ब्लू और ट्विलाइट गोल्ड कलर के अलावा मेटल ब्लैक कलर में उपलब्ध है। 

यह भी पढ़े :-लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 SOC के साथ Samsung ने लॉन्च किए Galaxy S23 और Galaxy S23+ स्मार्टफोन

Vivo Y100 की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y100 में 6.38 इंच का बड़ा फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन एचडीआर10+ सर्टिफाइड है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच है। Vivo Y100 MediaTek Dimensity 900 SoC द्वारा संचालित है, जिसमें आठ कोर और एक Mali G68 GPU है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouchOS 13 है।

स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 64MP का प्राइमरी शूटर और बाकी के दोनों लेंस 2MP-2MP के हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।

Vivo Y100 में 4500mAh की बैटरी है जो टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें (हाइब्रिड) माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ 3.5 मिमी ऑडियो जैक है। फोन मेटल ब्लैक (Metal Black), ट्वाइलाइट गोल्ड (Twilight Gold) और पैसिफिक ब्लू (Pacific Blue) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ट्वाइलाइट गोल्ड और पैसिफ़िक ब्लू रंग सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर रंग बदलने में सक्षम हैं।

डिवाइस का वजन 181 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 158.91 × 73.53 × 7.73 mm है। कनेक्टिविटी के लिए, Vivo Y100 में डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS, Glonass, BeiDou और Galileo है।

यह भी पढ़े :-एंड्राइड यूज़र्स के लिए बेस्ट वीडियो एडिटिंग Apps, अब बनाइये अपने कंटेंट को और भी प्रीमियम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageग्लोबल लॉन्च से पहले Vivo X90 Pro के स्पेक्स हुए लीक, जानिए यहाँ

पिछले साल ही Vivo X90 सीरीज़ को चीन में तीन मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके ग्लोबल लॉन्च की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स से पता चला है, कि कंपनी Vivo X90 सीरीज़ के केवल दो मॉडल्स Vivo X90 और Vivo X90 Pro को, 3 फरवरी को वैश्विक बाजारों में लॉन्च होने की सम्भावना …

Imageइंतज़ार हुआ खत्म!! Vivo Y02 भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे अच्छे फीचर्स

Vivo अपना लो बजट फोन Vivo Y02 लॉन्च कर चुका है। जब से यह फोन ग्लोबली लॉन्च हुआ था तब से इसके भारत में लॉन्च की प्रतीक्षा हो रही थी, अंततः वह समय आ ही गया। यह सस्ता Vivo Y02 मोबाइल ​3GB RAM, MediaTek चिपसेट और 5,000 बैटरी सपोर्ट करता है। Vivo इंडिया ने अपने …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.