Vivo T4 Pro भारत में लॉन्च: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार ये फोन प्रीमियम डिज़ाइन और एडवांस AI फीचरों के साथ आया है। ख़ास बात ये है कि इसमें 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर, 3x optical zoom सपोर्ट के साथ मौजूद है। इसके अलावा पूरे दिन आराम से यूज़र इस्तेमाल कर सके, उसके लिए 6,500mAh की silicon-carbon battery भी है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहे हैं सबसे बड़े बैटरी वाले धाकड़ 5G स्मार्टफोन

Vivo T4 Pro Price in India (कीमत और उपलब्धता)

भारत में Vivo T4 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये (8GB + 128GB) रखी गई है। इसके अलावा 8GB + 256GB वेरिएंट को 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 31,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

ये फोन Blaze Gold और Nitro Blue रंगों में 29 अगस्त से सेल के लिए आएगा। इसे आप Vivo India e-store, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद पाएंगे। अगर खरीदने के लिए आप HDFC, Axis और SBI कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और no-cost EMI ऑफर भी इस पर उपलब्ध होंगे।

Vivo T4 Pro

Vivo T4 Pro स्पेसिफिकेशन

Vivo T4 Pro specs की बात करें तो, इसमें 6.77-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्मूथ स्क्रीन के साथ स्मूथ परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 processor है। इस चिपसेट के साथ आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। हार्डवेयर के बाद सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो, Vivo ने इसमें Android 15 आधारित Funtouch OS 15 दिया है। इस पर आपको 4 साल तक OS updates और 6 साल तक security updates मिलेंगे।

Vivo T4 Pro में AI फीचर भी शामिल हैं, जैसे AI Captions, AI Smart Call Assistant और AI Photo Enhance, इत्यादि। फोटोग्राफी के लिए, ये 50MP OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफ़ोटो और 2MP बोकेह सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये पढ़ें: Jio यूज़र्स के लिए नया ऑफर, 3 महीने तक JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

Vivo T4 Pro को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिसके साथ ये पानी और धूल से सुरक्षित है। फोन सिर्फ 7.53mm मोटा और 192g वज़नी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products