Vivo के 6000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत गिरी, अब 10,000 से कम में उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला एक स्टाइलिश फोन लेना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है, क्योंकि फिलहाल Vivo के 6000mAh बैटरी वाले फोन पर शानदार डिस्काउंट चल रहा है, जिसके साथ आप इसे 10,000 रुपए से कम कीमत में खरीद सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Vivo T4 lite 5G डिस्काउंट ऑफर के बारे में, आगे इसकी कीमत ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Ronth OTT Release: इस OTT पर धूम मचा रही ये साउथ की थ्रिलर फिल्म, IMDb पर मिली 7.9 की रेटिंग

Vivo T4 lite 5G डिस्काउंट ऑफर

इस फोन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स आते हैं, जिनमें 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB शामिल है। फिलहाल इस फोन पर 4,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आप 9,999 रुपए में और 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं। ये ऑफर आपको Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर मिलेगा।

Vivo T4 lite 5G स्पेसिफिकेशंस

Vivo T4 lite 5G डिस्काउंट ऑफर

इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FuntouchOS के साथ Android 15 पर रन होता है।

फोन में आपको 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है। बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फोन को 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और ये 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग की सुरक्षा भी दी गई है, साथ ही कुछ शानदार AI फीचर्स भी मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: 27 जुलाई तक OTT पर धूम मचाएगी साउथ की ये तीन बेहतरीन फिल्में, मिलेगा भरपूर थ्रिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageतीन महीने में दूसरी बार महंगे हुए Ai+ के फोन, 15 नवंबर से ₹3,000 तक बढ़ेंगे दाम

एक नज़र में : Ai+ ने ऐलान किया है कि 15 नवंबर से उसकी Pulse 2 और Nova 2 सीरीज़ के सात फोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे। इनमें 28 सितंबर को ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ Ai+ Pulse 2 FE भी शामिल है, जो अब ₹10,999 का हो जाएगा। कंपनी इससे पहले 21 …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products