विवो ने आज अपनी स्टाइल सीरीज यानि की S-सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन S1 Prime को लांच कर दिया है। यह फोन Vivo S1 Pro से काफी मिलता जुलता है जो जनवरी महीने में लांच किया गया था। डिवाइस में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दी गयी है।
तो चलिए एक बार नज़र डालते है फोन में मिलने वाले क्वैड कैमरा सेटअप और चिपसेट स्पेसिफिकेशन पर:
Vivo S1 Prime की कीमत
Vivo S1 Prime के फीचर
Vivo S1 Prime में आपको सामने की तरफ 6.38-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलग-अलग वरिएन्त में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मार्को लेंस कॉम्बिनेशन वाला क्वैड रियर कैमरा ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ देखने को मिलता है। सामने की तरफ आपको 16MP का सेल्फी कैमरा AR स्टीकर, बोकेह मोड जैसे फीचर के साथ दिया गया है।
Vivo S1 Prime vs Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo S1 Prime | Vivo S1 Pro |
डिस्प्ले | 6.39-इंच, Full HD+, Super AMOLED | 6.39-इंच, Full HD+, Super AMOLED |
प्रोसेसर | 1.7GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 | 1.7GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 |
स्टोरेज | 128GB | 128GB/256GB |
रैम | 8GB | 8GB |
रियर कैमरा | 48MP + 8MP + 2MP + 2MP | 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP, f/2.0 अपर्चर | 32MP, f/2.0 अपर्चर |
बैटरी | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर |
माप और वजन | 159.53 × 75.23 × 8.13mm; 179 ग्राम | 157.3 x 74.7 x 8.2 mm; 185 ग्राम |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रो-USB, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप C, ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi |