Vivo Apex 2020 होगा चीन में 28 फरवरी को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo अपने लेटेस्ट कांसेप्ट स्मार्टफोन Apex 2020 को MWC में पेश करने का प्लान बना चुकी थी लेकिन इवेंट के कैंसिल होने की वजह से कंपनी को फोन के लांच डेट को पीछे हटाना पड़ा। हाल ही में सामने आई इमेजों के अनुसार Vivo का Apex 2020 अब चीन में 28 फरवरी को लांच किया जायेगा। इसके मीडिया इनवाइट भी भेजे जा चुके है।

इनवाइट में आप साफ़ तौर पर देख सकते है की फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है तथा पीछे की तरफ कैमरा सेटअप भी शायद से 100x ज़ूम सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

Apex 2020 के फीचर

जैसा की ऊपर बताया गया है Vivo की Apex लाइनअप एक कांसेप्ट लाइनअप है। पिछले साल ही कंपनी ने Vivo Apex को शोकेस किया था जिसमे पॉप-अप कैमरा देखने को मिला था और बाद में इसी कांसेप्ट के साथ Vivo Nex को लांच किया गया।

इसके बाद Apex 2019 मॉडल में आपको कोई भी पोर्ट या फिजिकल बटन देखने को नहीं मिलता था लेकिन यह कभी भी कमर्शियल रूप से लांच नहीं किया गया सिर्फ इस कांसेप्ट को ड्यूल-एज कर्व डिस्प्ले पर वॉल्यूम बटन ना देना के तौर पर इस्तेमाल में लाया गया।

अभी के लिए Apex 2020 से जुडी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ दिनों पहले फाइल पेटेंट से जुडी खबरें सामने आने के बाद उम्मीद यही है की यहाँ पर आपको कोई फिजिकल बटन या पोर्ट न दिए जाने के अलावा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

जी हाँ, इनवाइट में देखने पर यही लगता है की जो सर्किल दिए गये है वो इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा को ही दर्शाते है लेकिन जब तक कोई आधिकारिक जानकरी सामने नहीं आती है तब तक कुछ भी साफ़ तौर पर कहना सही नहीं होगा।

कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही है की यह सर्किल Apex 2020 में मैकेनिकल ज़ूम को भी दिखाते है तो हो सकता है यहाँ पर आपको कुछ अलग ही लेवल का ज़ूम सपोर्ट देखने को मिले। तो कोई भी जानकारी सामने आने पर अपडेट दिया जायेगा तब तक बने रहिये!!!

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageMWC 2020 में Vivo कर सकती है अपने Apex 2020 को शो-केस

CES 2020 के खत्म होने के सिर्फ कुछ दिनों बाद ही अगले महीने होने वाले सबसे बड़े टेक इवेंट MWC 2020 से लिए तैयारी शुरू हो गयी है। इसमें सबसे पहला नाम जो सामने आया है वो Vivo का है जिसमे अपने इवेंट से जुड़े मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिया है। इस इनवाइट में …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.