Home बेस्ट 5 2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023...

2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

0

अब बहुत कम समय बचा है 2023 के आने में, आशा करते हैं, आपका ये साल अच्छा रहा होगा। स्मार्टफोन सेक्टर में भी ये साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई नयी स्मार्टफोन और उनमें बेहतर तकनीकें हमने देखी हैं। लेकिन 2023 में भी कुछ ऐसा ही है और साल के पहले ही महीने में हमें काफी नए स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। हालांकि नवंबर में Qualcomm का नया चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 लॉन्च होने के बाद, दिसंबर में जितने स्मार्टफोन आने की उम्मीद हमें थी, उतने लॉन्च नहीं हुए। लेकिन जनवरी 2023 में स्मार्टफोन बाज़ार में कई बेहतरीन फ़ोन एक के बाद एक लॉन्च होते नज़र आएंगे, जिनमें OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी शामिल है। आइये आपको बताते हैं कि 2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 ) कौन से हैं।

जनवरी 2023 में आने वाले मोबाइल फ़ोन्स ( Upcoming Mobile Phones in January 2023 )

1. Vivo X90 series

Vivo X90 series भी जनवरी 2023 के आखिरी दिनों में भारत में दस्तक दे सकती है। चीन में इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं, जिनमें Vivo X90 Pro Plus Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाला पहला फ़ोन था। इसके अलावा इस सीरीज़ में Vivo X90 Pro और बेस मॉडल Vivo X90 को MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के पेश किया गया है। हालांकि अब इनमें से भारत में कोई दो आएंगे या कंपनी तीनों ही स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अभी ये नहीं कहा जा सकता है।

तीनों ही स्मार्टफोनों में Android 13 के साथ OriginOS 3 स्किन दी गयी है। इसके अलावा इनमें आपको 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा वनीला मॉडल X90 में 50 (Sony IMX866 सेंसर) + 12MP + 12MP के ट्रिपल रियर सेंसर और X90 Pro में 50MP (Sony IMX989 सेंसर) + 50MP (IMX758 सेंसर) + 12MP (Sony IMX663 सेंसर) के ट्रिपल रियर सेंसर दिए गए हैं। वहीँ हाई एन्ड वैरिएंट Pro Plus में 50MP प्राइमरी Sony IMX989 सेनोर, 48MP अल्ट्रा वाइड Sony IMX598 सेंसर, 50MP पोर्ट्रेट Sony IMX758 सेंसर और 64MP का 3.5X पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो OmniVision OV64B सेंसर को मिलाकर चार रियर कैमरे हैं।  

2. iQOO 11 सीरीज़

iQOO 11 सीरीज़ भी भारत में 10 जनवरी 2023 को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज़ में 2 स्मार्टफोन सामने आएंगे जिनमें बेस मॉडल iQOO 11 और हाई एन्ड वैरिएंट iQOO 11 Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन 6.7 इंच की E6 AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 13 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें बेस मॉडल में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Pro वैरिएंट आपको 200W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा।

बताया जा रहा है कि iQOO 11 की कीमत भारत में लगभग 55,000 से 60,000 रूपए के बीच हो सकती है। वहीँ Pro वैरिएंट आपको लगभग 60,000 रूपए से 70,000 रूपए के बीच मिलेगा।

3. Tecno Phantom X2

Tecno अभी तक किफायती रेंज में ही स्मार्टफोन लाता रहा है, लेकिन इस बार कंपनी का नया स्मार्टफोन थोड़ा महंगा यानि मिड-रेंज वाली केटेगरी में आएगा। इस स्मार्टफोन का नाम Techno Phantom X2 है, जिसे भारत में 2 जनवरी को लॉन्च किया जायेगा। ये फ़ोन Dimensity 9000 चिपसेट पर का करेगा, जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। साथ ही इसमें 45W की फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी और बैटरी भी 5160mAh की है।

इसके अलावा फ़ोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50+13+2 MP के ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी सेंसर जैसे फ़ीचर शामिल होंगे। भारत में इसकी शुरूआती कीमत लगभग 30,000 रूपए बतायी जा रही है और इसकी सेल 9 जनवरी 2023 से शुरू होगी।

4. Moto X40 (Moto Edge 40)

मोटोरोला ने इसी महीने चीन में  Moto X40 को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन भारत में Moto Edge 40 के नाम से अगले महीने दस्तक दे सकता है। Moto X40 की शुरूआती कीमत लगभग 40,000 रूपए है, जिसके साथ ये Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ़ोन बन सकता है। इसके अलावा इसमें फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 125W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे मुख्य फ़ीचर नज़र आएंगे। फ़ोन में 12GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।

कैमरा की बात करें तो, Moto Edge 40 (X40) में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP टेलीफ़ोटो लेंस समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यहां 60MP का सेंसर दिया गया है।

5. Redmi K60 Series (Poco X5)

Redmi K60 सीरीज़ चीन में 27 दिसंबर यानि कल लॉन्च की जायेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज़ में तीन फ़ोन Redmi K60, K60 Pro और K60E शामिल होंगे। Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीँ Redmi K60 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट नज़र आ सकता है और बेस मॉडल Redmi K60 को कंपनी Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ पेश कर सकती है।

इसके अलावा Redmi K60 Pro में कंपनी ने Sony IMX800 मुख्य सेंसर को भी कन्फर्म किया है। इस सीरीज़ के फोनों में से कोई एक स्मार्टफोन Poco ब्रैंड के नाम से भारत में जनवरी में ही दस्तक दे सकता है। हाल ही में Poco X5 को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था।

6. Redmi Note 12 सीरीज़

Xiaomi, 5 जनवरी 2023 को भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। Pro+ वैरिएंट भारत में 200MP कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में Dimensity 1080 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। वहीँ Redmi Note 12 Pro में 50MP का कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ मिलेगा। इन स्मार्टफोनों में आपको 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगी।

7. Samsung Galaxy A23 और A14

Samsung 18 जनवरी 2023 को A-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इनमें Galaxy A23 5G स्मार्टफोन होगा, जिसे Snapdragon 695 चिपसेट के साथ रिलीज़ किया जायेगा। इसके अलावा इसमें आपको फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नौच के साथ मिलेगी। फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा समेत चार रियर कैमरा नज़र और फ्रंट पर 8MP का सेल्फी सेंसर मिल सकते हैं। ये फ़ोन Android 13 बेस्ड OneUI 5 के साथ आएगा।

वहीँ Galaxy A14 5G भी Dimensity 700 7nm के साथ रिलीज़ होगा और इसमें ट्रिपल रियर सेंसर, 13MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगे।

8. Samsung Galaxy A54 5G

Samsung Galaxy A54 5G भी 18 जनवरी 2023 को ही लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फ़ोन में चिपसेट का तो अभी पता नहीं, लेकिन कैमरा सेटअप अच्छा है। इस हैंडसेट में 50+12+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और सामने की तरफ 32MP का सेल्फी सेंसर आएगा। फ़ोन में आपको दो स्टोरेज वैरिएंट और 5100mAh की बैटरी भी मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version