Twitter Blue सब्सक्राइबरों तक सीमित हुआ 2FA: लेकिन नॉन-सब्सक्राइबर अब भी मुफ्त में उपलब्ध है ये विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे कि हम सब जानते हैं कि Twitter ने घोषणा की थी कि जिन लोगों ने Twitter Blue सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उनके लिए 20 मार्च के बाद टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (two-factor authentication (2FA)) बंद कर दिया जायेगा। तो, आज से जिन्होंने Twitter सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है, उन्हें ये सुविधा नहीं मिलेगी।

ये पढ़ें: 14 जून तक करें आधार कार्ड अपडेट, नहीं तो लगेगी इतनी फीस; इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार अपडेट

किन तरीकों से कर सकते हैं authentication ?

इसके लिए Twitter आपको तीन विकल्प देता है। एक तो आप SMS द्वारा आये OTP के साथ वेरीफाई कर सकते हैं, दूसरा विकल्प ऑथेंटिकेटर ऐप हैं या फिर आप सिक्योरिटी की खरीदकर अपने अकाउंट को सुरक्षित कर सकते हैं। जिन्होंने Twitter blue सब्सक्राइब नहीं किया है, उन्हें पहले विकल्प को छोड़कर, अन्य दो विकल्प चुनने होंगे

ये पढ़ें: Jio ₹296 vs Airtel ₹296 vs Vi ₹296 प्लान: जानें सबसे अधिक लाभ किसमें मिलेगा

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (two-factor authentication) से क्या लाभ होता है ?

अभी तक Twitter द्वारा लोगों को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती थी, जिसमें आप जब भी लॉग-इन करेंगे तो पासवर्ड डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा एक OTP आएगा और लॉगिन होगा। इसके साथ अकाउंट की सिक्योरिटी और बढ़ जाती है। लेकिन इसमें इस मैसेज का चार्ज Twitter को देना पड़ता था। अब ये सुविधा, केवल उनके लिए है, जिन्होंने Twitter Blue सब्क्रिप्शन लिया है। (इसका फायदा ये है कि अगर आपका पासवर्ड कहीं से लीक हो गया है या कोई अन्य आपके अकाउंट में लॉग-इन कर रहा है, तो OTP आपके मोबाइल नंबर पर ही आएगा, जिसके बिना कोई अज्ञात व्यक्ति इसमें लॉग-इन नहीं कर सकेगा)

ये पढ़ें: Twitter के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स को देने होंगे पैसे, ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स को मिलती रहेगी फ्री सुविधा

बिना टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के अपने Twitter अकाउंट को कैसे सुरक्षित करें ?

सबसे पहले तो, अगर आपको 2 factor authentication (2FA) या कोई अन्य तरीका अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए नहीं अपनाया है, तो 20 मार्च के बाद आपके अकाउंट से खुद ये फ़ीचर हटा दिया जायेगा।

हालांकि आप फिर भी अपने Twitter अकाउंट को ऑथेंटिकेटर ऐप (authenticator app) या हार्डवेयर की (physical hardware key) द्वारा सुरक्षित कर सकते हैं। आप Google Authenticator, Authy, Duo Mobile और 1Password जैसी ऐप्स के साथ अपने Twitter account ऑथेंटिकेशन को पूरा कर सकते हैं।

ऑथेंटिकेशन ऐप के साथ कैसे करें Twitter टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन – How to set up Twitter two-factor authentication with an authentication app

  1. सबसे पहले Twitter खोलें।
  2. अब इसमें बायीं साइड पर ‘Security and Account Access’ का विकल्प ढूंढें।

3. अब ‘Two-Factor Authentication’ पर क्लिक करें।

4. अब इसमें अपने अनुसार 2FA यानि ऑथेंटिकेशन के तरीका चुनें। (ऐप के साथ करने के लिए Authentication app चुनें।

2 factor authentication

5. अब फ़ोन में Google Authentication व अपनी इच्छा से कोई भी authentication app चुनें।

6. अब इसे Twitter से लिंक करें।

7. बस अब आपका औथेंटिकेशन पूरा हो गया।

इसके अलावा एक और तरीका ये है कि आप Security Key (एक हार्डवेयर सिक्योरिटी की) को खरीदें। मुफ्त में ऑथेंटिकेशन के लिए आपके पास केवल ऑथेंटिकेशन ऐप द्वारा अकाउंट को सुरक्षित करने का ही तरीका है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImagePF अकाउंट के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन कैसे भरें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation -EPFO), आसान भाषा में कहें तो PF ऑफिस ने काफी पहले ही घोषणा कर दी है, कि जिनके PF अकाउंट हैं, उन्हें नॉमिनेशन फाइल करना अब अनिवार्य है। लेकिन इसके साथ ही EPFO ऑफिस द्वारा ये सहूलियत भी है कि नॉमिनेशन फ़ाइल करने के लिए आपको सरकारी …

Image14 जून तक करें आधार कार्ड अपडेट, नहीं तो लगेगी इतनी फीस; इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार अपडेट

UIDAI द्वारा घोषणा की गयी है कि 14 जून 2023 तक आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar Update) करने पर कोई फीस नहीं देनी होगी, लेकिन इसके बाद, आधार कार्ड धारकों को इसे अपडेट करने के लिए 50 रूपए का शुल्क लगेगा। इसको लेकर सरकार ने ट्विटर पर ये घोषणा की है कि 15 मार्च से 14 …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.