आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए 9 बेहतरीन सुपरहीरो गेम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Marvel : Avenger Infinity War आज के समय में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है। जो साफ़ दिखता है अब सिर्फ बच्चे ही नहीं हर उम्र के लोग सुपर हीरो मूवी के प्रशंसक है। टीवी कार्टून सीरीज को भी पीछे छोड़ते हुए आज गूगल प्ले पर उपलब्ध गेम्स भी काफी लोकप्रिय हो रहे है। मार्वल हो या DC दोनों ही क्रमशः Disney और Warner Bros. के साथ मिलकर एक से बेहतर एक गेम, कार्टून सीरीज और मूवी पेश करते है।

आज हम आपके लिए लेकर आये है 9 अभी तक के बेहतरीन सुपर हीरो गेम्स एंड्राइड डिवाइसों के लिए जो आपको हर सुपर हीरो की तरक्ह अपनी दुनिया को विलेन से बचाने के लिए एक सुपर हीरो की फील देगा तो चलिए नजर डालते है इन गेम्स पर:

1. Injustice: God Among Us

Screenshot Image

DC कॉमिक्स हमेशा से ही गेम्स और टेलीविज़न सीरीज के मामले में आगे रही है और इसी क्रम में Warner Bros. के साथ मिलकर DC कॉमिक्स ने पेश किया है  INJUSTICE : GODS AMONG US गेम। यहाँ पर आपको DC कॉमिक्स से जुड़े सभी हीरोज जैसे सुपरमैन, बैटमैन, और वंडर वुमन आदि मिलते है।

यहाँ पर आपको 3 vs 3 बैटल में हीरो या विलन की टीम बनाकर मुकाबला करने के अलावा मल्टी-प्लेयर मुकाबलों की भी सुविधा मिलती है। यहाँ पर आप अपने हीरो को लेवल अप भी कर सकते है और उनकी स्पेशल पॉवर कका भी इस्तेमाल कर सकते है जैसे फ़्लैश सुपर पॉवर के रूप में बहुत तेज़ गति के साथ अटैक करके सामने वाली टीम के सदस्य को हरा देता है।

यहाँ से करे डाउनलोड

2. Marvel Contest of Champions

सुपरहीरो गेम्स की बात हो और Marvel की बात ना हो यह तो हो ही नहीं सकता है। यहाँ आपको मिलती है वन-ऑन-वन बैटल मतलब कैप्टेन अमेरिका बनाम वॉल्वरिन या हल्क बनाम थोर आदि फाइट देखने को मिलती है। इसके अलावा यहाँ पट कुछ क्वेस्ट/टास्क भी दिए गये होते है जिनको पूर्ण करने पर आपके हीरो की पॉवर बढती है और आपको गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।

यहाँ आप अपने दोस्तों के साथ अलायन्स बना सकते है जिसके बाद अच्छी रणनीति बना कर आप बेहतर तरीके से इवेंट में भाग लेकर इनाम जीत सकते है और ग्लोबल रैंक में इजाफा कर सकते है। यहाँ पर आपको रेगुलर अपडेट मिलते है जो गेम को काफी हद तक आज के समय से जोड़े रखता है। जैसे हाल ही में Infinity War मूवी से जुडी Wakanda  Battle, और अभी 2 दिन पहले आई मूवी Ant-Man and WSAP से जुड़े अपडेट भी दिए गये है।

यहाँ से करे डाउनलोड

3. Marvel Future Fight

Injustice गेम को मुकाबला देने के लिए Marvel द्वारा पेश किये गये पहले गेमों में से एक है Marvel Future Fight। यहाँ पर आपको अधिक काफी आधिक Marvel सुपर हीरो एक ही जगह देखने को मिलते है। गेम में आपको अलग-अलग मोड जैसे स्टोरी मोड, विलेन बैटल, वर्ल्ड बॉस बैटल जैसे मोड दिए गये है। जिनको कम्पलीट करने पर आपकी टीम और हीरो की लेवल अप हो जाती है।

यहाँ भी अन्य गेम्स की तरफ रेगुलर अपडेट मिलते है। जैसे ही कोई मार्वल से जुडी नयी मूवी आने वाली होती है गेम में उस से जुड़े इवेंट शुरू हो जाते है जो आपको काफी आकर्षक इनाम देते है जो आपको गेम को खेलने में मदद करता है।

Future Fight में आपको 3-ऑन-3 टीम बैटल देखने को मिलती है। यहाँ पर आप हीरो या विलन को साथ में टीम की तरह इस्तेमाल कर सकते है और हीरो की लेवल-अप के साथ अलग-अलग सुपर पॉवर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है जैसे थोर का बिजली फेकना या हल्क का हल्क स्मैश आदि।

यहाँ से करे डाउनलोड

4. DC Legends: Battle For Justice

यह भी Warner Bros. द्वारा DC कॉमिक्स के कैरेक्टरों के साथ पेश किया गया एक बेहतरीन रोल-प्लेयिंग गेम है। यहाँ पर आपको बैटमैन, सुपरमैन, ग्रीन लेंटन जैसे कैरक्टर देखने को मिलते है। इसके अलावा आपको विलन भी इस्तेमाल करने के लिए मिलते है जिनको आप साथ में लेकर टीम-बैटल कर सकते है।

Screenshot Image

टीम बैटल के अलावा मल्टी-प्लेयर वन-ऑन-वन बैटल एरीना का विकल्प भी दिया गया है जहाँ पर आप पूरी दुनिया में अलग-अलग खिलाडियों से मुकाबला करके अच्छी रैंक हासिल कर सकते है। लगभग 80+ कैरेक्टर को आप फाइट जीतने के बाद लेवल-अप के साथ-साथ विकसित भी कर सकते है जो आपको अपने हीरो की सुपर पॉवर इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। जैसे सुपरमैन द्वारा आँखों से लेज़र मारना आदि।

5. MARVEL Strike Force

यह गेम काफी हद तक आधुनिक फ्यूचर-फाइट गेम कहा जा सकता है। गेम का ऑब्जेक्ट अरु कांसेप्ट काफी हद्द तक समान ही है। यहाँ पर भी आपको मार्वल के सभी सुपर हीरो और विलन देखने को मिलेंगे लेकिन यहाँ पर आपको 5-प्लेयर टीम बैटल की सुविधा के साथ-साथ काफी बेहतर ग्राफ़िक्स देखने को मिलते है।

Strike Force में आप शील्ड हेड Nick Fury द्वारा दिए गये टास्क कम्पलीट करते है और आपको यहाँ पर मिलते है कुछ ऑब्जेक्ट जिसके इस्तेमाल से हेरोप को लेवल-अप के साथ विकसित भी कर सकते है जो प्लेयर को हीरो की सभी पॉवर को इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

यहाँ से करे डाउनलोड

6. LEGO ® DC Mighty Micros

LEGO Syatme A/S द्वारा पेश किया गया यह गेम काफी अलग एक्सपीरियंस देता है क्योकि यह एक्शन या RPG गेम ना होकर एक रेसिंग गेम है। यहाँ पर आपको बैटमैन या सुपरमैन को लडाना नहीं है बल्कि LEGO कार में बैठा कर विलन से रेस करनी है और जीतना है।

यहाँ रेस के बीच में आप अपनी कार द्वारा सामने वाले पर अटैक भी कर सकते है। जैसे बैटमैन कार से आप बुलेट फिरे कर सकते है। गेम के ग्राफ़िक्स भी सामान्य से बेहतर है और सिर्फ कार ही नहीं यहाँ पर आपको एयरप्लेन कार द्वारा भी टास्क कम्पलीट करने होते है जिनके बाद आप नए हीरो कार और नयी पॉवर को अनलॉक कर सकते है।

यहाँ से करे डाउनलोड

7. LEGO @ Marvel Super Heroes

अगर आप एक बेहतर एक्सपीरियंस के लिए पेड एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है तो यह गेम एक काफी बेहतरीन और काफी बड़े साइज़ (2.2GB) की एप्लीकेशन है। यहाँ पर आपको लगभग 91 अलग-अलग सुपर हीरो जैसे आयरन मैन, विंटर-सोल्ज़र, हल्क आदि मिलते है और उनको गेम में हर लेवल पर विलेन को हराना होता है।

यहाँ पर आपको 45 अलग-अलग मिशन दिए गये है जिनके माध्यम से आप अंत में लोकी को दुनिया की तबाही से रोकते है। इसके अलावा आपको कुछ चैलेंज भी दिए गये है जिनके माध्यम से आपको कुछ रिवॉर्ड भी प्राप्त होंगे।

यहाँ से करे डाउनलोड (पेड एप्लीकेशन)

8. Marvel Spider-Man Unlimited

हम सबका सबसे पसंदीदा सुपर हीरो कोई भी हो लेकिन स्पाइडरमैन की एक अलग ही जगह है। यह सबसे पराया और हँसमुख सुपर हीरो है जो काफी शक्तिशाली है। स्पाइडरमैन अभी तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्टून शो में से एक भी है। यहाँ पर आपको अपने सुपर हीरो को न्यूयॉर्क की सडकों पर घूमते और लहराते हुए देखने के अलावा सिनिस्टर सिक्स और मेस्टीरियो जैसे अपराधियों से शहर को बचाते हुए देखा जा सकता है।

यहाँ से करे डाउनलोड

9.Justice League Action Run

अगर आपको Subway Surfer या Temple Run जैसे गेम्स काफी पसंद आते है तो यह गेम आपके लिए ही बनाया गया है। जहाँ पर DC के सबसे पसंदीद सुपर-हीरोज जैसे बैटमैन, वंडरवुमन और साईबोर्ग आदि सड़क पर भागते भागते दुश्मनों का समना करते है और विलेन को मारते है।

यहाँ पर आपको अन्य सुपर हीरो भी मिलते है जिनको खेल के साथ-साथ आप धीरे धीरे अनलॉक कर सकते है।

यहाँ से करे डाउनलोड

Related Articles

ImageMilan के बाइक शो में भारत का जलवा: Hero, Royal Enfield और TVS की नई बाइक्स, जानें कब आएंगी भारत

एक नज़र में : इटली के मिलान में मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 शुरू हो चुका है, और इसमें Royal Enfield, Hero और TVS से जुड़ी चार नई बाइक्स सामने आई हैं। इनमें Royal Enfield Himalayan 750 भारत में सबसे पहले आ सकती है, क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसी महीने Goa के Motoverse इवेंट में इसका …

Imageसाल 2018 के सबसे बेहतरीन RPG गेम्स आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

स्मार्टफोन और टेबलेट आज के समय में हाई-एंड गेम के प्रति लोगो की रूचि को देखते हुए काफी हद्द तक गेमिंग सेंट्रिक होते हुए आपको एक अलग एक्सपीरियंस देने की पूरी कोशिश करते है। इसी क्रम में RPG गेम जिनको -“Role Playng Game” के रूप में जाना जाता है, आपको एक अलग अनुभव देते है …

Imageसाल 2018 के सबसे बेहतरीन गेम्स आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

साल 2018 के अंत तक आपको लाखों की संख्या में गेम्स उपलब्ध होते है जिनमे से काफी गेम्स कब आते है और कब चले जाते है पता नहीं लेकिन लेकिन कुछ गेम यूजर के बीच एक ख़ास जगह बना लेते है Pokemon Go, Clash of Clans के बाद PUBG Mobile इसका ताज़ा उदाहरण है जो …

Imageसाल 2019 के टॉप 20 शूटिंग गेम्स आपकी एंड्राइड और iOS डिवाइस के लिए

आज के समय में ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर गेमिंग काफी लोकप्रिय हो रही है। PUBG और Fortnite इसके सबसे ताज़ा उदाहरण है। पर ट्रेवल के समय अगर आपके पास डाटा सर्विस उपलब्ध ना हो या कनेक्शन में कोई परेशानी हो तो आप इन्हें नहीं खेल पाएंगे। इसलिए हम आपके लिए लाये है ऐसे बेहतरीन शूटिंग गेम जिनका …

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.