धनुष की ये एक्शन फिल्में हिंदी में मचा रही धमाल, सभी को मिली IMDb पर 8 से ज्यादा रेटिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक्शन के मामले में तमिल फिल्मों ने पहले ही नाम कमा रखा है, और अक्सर लोगों को हिन्दी डब्ड तमिल फिल्में काफी पसंद आती है। यदि आप भी तमिल फिल्मों को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें साउथ के सुपरस्टार धनुष की एक्शन फिल्में (Dhanush Action Movies) बताई है, जिनमें आपको शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। आगे इन शानदार फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi का ये फोन हो रहा इस तगड़े फीचर के साथ लॉन्च, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सुविधा

धनुष की एक्शन फिल्में (Dhanush Action Movies)

  • Vada Chennai
  • Asuran
  • Pudhupettai
  • Aadukalam
  • Karnan

Vada Chennai

Dhanush Action Movies: Vada Chennai
  • रिलीज की तारीख: 17 अक्टूबर, 2018
  • कास्ट: धनुष, अमीर सुल्‍तान, राधा रवि, किशोर, समुथिरकानी, डैनियल बालाजी, पवन, एंड्रिया जेरेमिया और ऐश्वर्या राजेश
  • रन टाइम: 164 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video, JioHotstar

ये Dhanush की शानदार एक्शन फ़िल्मों में से एक है, जिसे IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है। फिल्म में धनुष ने अंबू का किरदार निभाया है, जो एक कैरम प्लेयर होता है, उसकी जिंदगी शांतिपूर्ण तरीके से चल रही होती है, लेकिन कहानी में तब ट्विस्ट आता है, जब वो दो गैंग की लड़ाई में फंस जाता है, और फिर शुरू होता है एक्शन का तांडव। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको इस फिल्म को पूरा देखना होगा।

Asuran

  • रिलीज की तारीख: 4 अक्टूबर, 2019
  • कास्ट: धनुष, मंजू वारियर, केन करुणास और तीजय अरुणासलम
  • रन टाइम: 140 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video

धनुष की एक्शन फिल्में (Dhanush Action Movies) में ये दूसरी तगड़ी फिल्म है, जिसे IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है। फिल्म में वंचित जाति के किसान परिवार की कहानी को दर्शाया गया है, परिवार शांति से रह रहा होता है, लेकिन परिवार के बेटे द्वारा एक अमीर और ऊंची जाति के जमींदार की हत्या हो जाती है, जिसके बाद इनके जीवन में परेशानी आना शुरू होती है। इस बीच किसान अपने गुस्सैल बेटे को बचाने की कोशिश में लगा रहता है, और दुश्मनों से सामना भी करना पड़ता है।

Pudhupettai

  • रिलीज की तारीख: 26 मई, 2006
  • कास्ट: धनुष, सोनिया अग्रवाल, और स्नेहा
  • रन टाइम: 179 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video

ये काफी पुरानी फिल्म है, जिसे IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म में क्राइम और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में धनुष कोक्‍क‍ि का किरदार निभा रहे हैं, जो झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला एक दुबला पतला लड़का होता है। हालांकि, हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं, कि उसे अंडरवर्ल्‍ड की दुनिया में कदम रखना पड़ता है, और वो एक बहुत बड़ा गैंगस्टर बन जाता है, इस बीच उसके मुश्किल भरे सफर और शानदार एक्शन इस फिल्म को पूरा देखने पर मजबूर कर देते हैं।

Aadukalam

  • रिलीज की तारीख: 14 जनवरी, 2011
  • कास्ट: धनुष, तापसी पन्नू, किशोर, वीआईएस जयपालन, नरेन नारायणन और मुरुगादॉस
  • रन टाइम: 160 मिनट्स
  • कहां देखें: Sun NXT

धनुष की हिन्दी डब्ड तमिल फिल्मों में से ये भी एक शानदार फिल्म है, जिसे IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है। ये एक तमिल ड्रामा फिल्म है, जिसमें धनुष करुप्पु का किरदार निभा रहा है, जो पेट्टईकरन का मुलाजिम है। पेट्टईकरन और इंस्पेक्टर रत्नास्वामी दोनों एक दूसरे के राइवल है। करुप्पु आइरीन से प्यार करता है, और इस पर उसके बॉस से नाफरमानी कर बैठता है, जिसके बाद वो उसका दुश्मन बन जाता है, और फिर उसके जीवन में कई परेशानी आने लगती है। फिल्म को 58वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों में 6 अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

Karnan

Dhanush Action Movies: Karnan
  • रिलीज की तारीख: 9 अप्रैल, 2021
  • कास्ट: धनुष, राजिशा विजयन, लाल, योगी बाबू, लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली और नट्टी सुब्रमण्यम
  • रन टाइम: 159 मिनट्स
  • कहां देखें: Prime Video

इस फिल्म में आपको जाती संघर्ष देखने को मिलेगा। फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया है, और इसने IMDb पर 8.0 की रेटिंग हासिल की है। फिल्म में धनुष कर्णन का किरदार निभा रहे है, जो एक छोटी जाती से ताल्लुक रखता है। कुछ बुरे हालातों की वजह से कर्णन के समुदाय पर पुलिस वालों द्वारा जुल्‍म किए जाते हैं, जिसके बाद अपने समुदाय के हित और अधिकार के लिए कर्णन कदम उठाता है, और न्याय की लड़ाई लड़ता है।

ये पढ़ें: इस तरह करें Income Tax में बचत, होगा लाखों का फायदा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageRonth OTT Release: इस OTT पर धूम मचा रही ये साउथ की थ्रिलर फिल्म, IMDb पर मिली 7.9 की रेटिंग

आप भी एक पुलिस फैमिली से आते हैं, तो ये साउथ की फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है, जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं, साउथ की Ronth फिल्म के बारे में, जो एक थ्रिलर धमाका होने वाली है, और इसे OTT पर रीलीज किया जा …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.