Sundar Pichai की नेटवर्थ कितनी हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sundar Pichai को तो सभी जानते हैं, जो Google की मूल कंपनी Alphabet में CEO के पद पर कार्यकृत है। वे भारत से है, और उनका जन्म तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था। Sundar Pichai ने Google में अपने करियर की शुरुआत साल 2004 से की थी, उसके बाद साल 2015 में Google के CEO बने थे। आज उन्होंने अपने नेतृत्व में कंपनी की वैल्यू को $2.16 trillion की बना दिया है, लेकिन क्या आपको पता है, की Sundar Pichai की नेटवर्थ कितनी हैं? इस लेख में हम उनकी संपत्ति और सैलरी के अलावा उनके जीवन की अन्य बातों के बारे में भी जानेंगे।

Sundar Pichai की नेटवर्थ कितनी हैं

Pichai की कुल संपत्ति Alphabet में उनके द्वारा रखे गए शेयरों से पता चलती है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा फरवरी 2024 की फाइलिंग की गयी है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग $390 मिलियन हैं। उनके पास 2.4 मिलियन शेयर थे, जिसमें से उन्होंने मई 2024 तक अपने 180,000 शेयर बेच दिए हैं। इससे सम्बंधित और भी रिपोर्ट्स हैं, जिनके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर से अधिक है, क्योंकि 2004 से अभी तक उन्होंने अल्फाबेट के बिलियन डॉलर स्टॉक्स बेचे हैं। अभी भी 500,000 से ज्यादा यूनिट्स ऐसी हैं, जो उनके स्वामित्व में नहीं आई हैं।

ये पढ़े: Google Pay ने buy now, pay later के साथ 2 नए फीचर्स जोड़ें

Sundar Pichai की सैलरी कितनी हैं

बात करें सैलरी कि तो Pichai को अलग अलग रूप में सैलरी मिलती हैं। उन्हें सालाना 2 मिलियन डॉलर का वेतन मिलता है, लेकिन इसके अतिरिक्त उन्हें अनेक प्रकार के बोनस और कंपनी के स्टॉक भी मिलते हैं। 2022 की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी उस साल की कमाई लगभग $226 मिलियन थी। इसका मुख्य कारण प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों (जीएसयू) या प्रदर्शन-आधारित प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों (पीएसयू) के रूप में वेतन और स्टॉक पुरस्कार है।

Sundar Pichai का प्रारंभिक जीवन कैसा रहा

Sundar Pichai का जन्म 10, जून 1972 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Jawahar Vidyalaya Senior Secondary School से की थी। इसके बाद उन्होंने  metallurgical engineering में  IIT Kharagpur से अपनी IIT की डिग्री हासिल की थी। बाद में उन्होंने M.S. करने के लिए  Stanford University ज्वाइन कर ली, और फिर  Wharton School of the University of Pennsylvania से MBA किया।

Pichai का करियर कैसा रहा

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत  Applied Materials से की, जहाँ वे engineering and product management में कार्यकृत थे। इसके बाद  McKinsey & Company में  management consulting के पद पर कार्य किया और साल 2004 में Google को ज्वाइन किया, जहाँ उन्होंने शुरूआती दिनों में वेब ब्राउज़र प्लेटफ़ॉर्म गूगल क्रोम पर काम किआ। 2013 में वे गूगल की एंड्रॉयड टीम का नेतृत्व करने लगे। Pichai की परफॉरमेंस को देखते हुए कंपनी के संस्थापकों ने 10 अगस्त 2015 को उन्हें Google का CEO घोषित कर दिया। तब  2015 में उन्होंने गूगल में लगभग 100 मिलियन डॉलर कमाए थे, जो अगले साल बढ़ कर इसका दोगुना हो गया था।

ये पढ़े: एंड्रॉयड फोन पर अपने डिफ़ॉल्ट वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में Google Gemini ऐप का उपयोग कैसे करें?

इसके बाद उन्होंने साल 2019 से Alphabet और Google दोनों के CEO के रूप में कार्य को संभाला। इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका उपयोग आज Google के लगभग सभी प्रोडक्ट्स में किया जा रहा है। कंपनी का ये भी दावा है कि 2016 से Alphabet AI-प्रथम कंपनी रही है। साल 2022 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी मिला।

Pichai के CEO बनने के बाद कंपनी की उन्नति कितनी हुई

जब Pichai ने दिसंबर 2019 से CEO के रूप में कंपनी का नेतृत्व किया तब से मई 2024 के मध्य तक कंपनी के शेयर में 150% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई हैं। S&P 500 से तुलना करे, तो समान अवधि में कंपनी को 70% का फायदा हुआ है, जिससे कंपनी का रेवेनुए और प्रॉफिट दोनों ही बढ़ा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 6 के वैरिएंट और कीमतें लीक; क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे ये नए फोल्डेबल

Samsung जल्दी ही अपना नया फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold6 लॉन्च करने वाला है। कंपनी के लिए ये एक ख़ास फ़ोन है, जिसे हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है और ये सफल भी हुई है। इस बार भी अगर ऐसा ही कुछ होता है, तो शायद इस बार भी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageApple सीईओ Tim Cook की सैलरी में हुई 40% से ज़्यादा की कटौती, ये है बड़ा कारण

कितनी भी बड़ी कंपनी का मालिक क्यों ना हो, आज तक शायद ही कोई होगा जिसे अपनी सैलरी ज़रुरत से ज़्यादा लगती हो। लेकिन Apple के CEO Tim Cook ने खुद कंपनी से उनकी सैलरी पर विचार विमर्श करके, उसे कुछ कम करने की सलाह दी है। सीईओ Tim Cook को लगता है कि उनका …

Imageपराग अग्रवाल से दोगुना कमाते हैं गूगल सी.ई.ओ. सुन्दर पिचाई; IBM, Twitter, Adobe, Microsoft के भारतीय सी.ई.ओ. की सैलरी आपको कर देंगी हैरान

हाल ही में Google, Microsoft जैसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में अब भारतीय मूल के सी.ई.ओ मौजूद हैं, और ये हर भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है। हाल ही में एक और भारतीय ने ग्लोबल सोशल मीडिया ऐप Twitter पर सी.ई.ओ की पोस्ट पायी है और ये हैं पराग अग्रवाल। जैक डोर्से के बाद …

ImageRealme 13 Pro के  रैम, स्टोरेज, कलर की लीक हुई जानकारी; मिल सकती हैं 512GB स्टोरेज

Realme इस महीनें के आखिर तक अपने दों शानदार फ़ोन Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को लॉन्च कर सकती हैं। हाल ही में Realme 13 Pro के रंग, रैम, और स्टोरेज की जानकारी लीक हो गयी हैं, हालांकि कंपनी ने इस विषय में आधिकारिक तौर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लीक हुई …

ImageiPhone SE 4 की कीमत हुई लीक; फीचर में किये जा सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone SE 4 अगले साल लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर कई खबरें इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। खबरों के अनुसार इस फ़ोन में नया डिज़ाइन, फेस आईडी और OLED पैनल मिल सकता है, इसके अतिरिक्त एक टिपस्टर द्वारा इसकी कीमत की जानकारी भी लीक की गयी हैं। जानते हैं iPhone SE 4 कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.