Starlink India Launch: कनेक्शन लेने के लिए ज़रूरी होगा सिर्फ ये Document

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Elon Musk की कंपनी Starlink जल्द ही अपनी satellite internet service भारत में शुरू करने वाली है। कंपनी की योजना है कि 2025 के आखिर तक या 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाए। Starlink का उद्देश्य उन ग्रामीण और दूर दराज़ इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है, जहां अभी भी rural broadband connectivity in India एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। लेकिन अगर आप Starlink का Connection या Subscription लेने का सोच रहे हैं, तो आपको एक खास डॉक्यूमेंट की ज़रूरत होगी।

ये पढ़ें: Viral Reels बनानी हैं? तो ये Top 10 Instagram Locations आपकी Feed के गेम को बदल देंगी, लोकेशन 3 है ट्रेंडिंग

Starlink ने हाल ही में भारत सरकार के UIDAI (Unique Identification Authority of India) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अब ग्राहक ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन के लिए Starlink Aadhaar eKYC प्रोसेस को अपनाया जाएगा। यानि Starlink Connection लेने के लिए Aadhaar के ज़रिये ही digital verification अनिवार्य होगा। इससे पूरा प्रोसेस बिना किसी पेपर के, तेज़ और सुरक्षित रहेगा और रेगुलेटरी कम्प्लायंस भी आसान हो जाएगा।

कंपनी का हार्डवेयर पैक (Satellite Dish और Wi-Fi Router) लगभग ₹30,000–₹40,000 में उपलब्ध होगा, जबकि मासिक प्लान्स ₹3,000–₹5,000 के बीच रह सकते हैं। इसमें यूजर्स को 25 Mbps से लेकर 220 Mbps तक की स्पीड मिलेगी। शुरुआत में सरकार ने Starlink को 20 लाख connections की लिमिट दी है ताकि वर्तमान टेलीकॉम इकोसिस्टम पर अचानक दबाव न पड़े।

भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए Starlink ने Airtel और Reliance Jio के साथ भी पार्टनरशिप की है। आने वाले वर्षों में कंपनी अगली पीढ़ी के सैटेलाइट लॉन्च करके स्पीड को 10x तक तेज़ करने का दावा कर रही है।

ये पढ़ें: Dhadak 2 release से पहले OTT पर देखें ये 6 ट्रैजिक love stories जो आपको मोहब्बत के दर्द में छोड़ जाएँगी

कुल मिलाकर, Starlink India Launch with Aadhaar eKYC डिजिटल इंडिया मिशन को नई रफ्तार देगा और ग्रामीण भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी का नया अध्याय खोलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.